Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैमिकल डिजास्टर माॅकड्रिल को लेकरआपदा सचिव अमित नेगी की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 11 फरवरी 2020 (सू. ब्यूरो)। जनपद देहरादून, हरिद्वार, उधमसिंहनगर एवं नैनीताल जिलों में आयोजित होने वाले कैमिकल डिजास्टर माॅकड्रिल को लेकर राज्य सचिवालय परिसर से आपदा सचिव अमित नेगी की अध्यक्षता में पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेसिंग की गई। इस अवसर पर औद्योगिक संस्थानों में विशेषकर रासायनिक रिसाव को निपटने की कार्ययोजना तैयार की गयी।  सचिव आपदा अमित नेगी ने जिलाधिकारियों को आवश्यक सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिये। वीडियो कान्फ्रेसिंग के द्वारा अवगत कराया गया कि आपदाकाल के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों के संचालन के लिए स्टेजिंग एरिया बनाया जायेगा जहां से आपदा में आवश्यक उपकरण, खाद्य सामग्री, मेडिकल एवं एमबुलेंस, एनडीआरफ, एसडीआरएफ, पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस एवं सेना के जवानों के जवानों के साथ ही वायरलैस एवं अग्निशमन द्वारा त्वरित कार्यवाही की जायेगी। बताया गया कि आपदा के दौरान अफवाहों पर रोक लगाने के लिए एफएम रेडियो, गुरूद्वारा , मन्दिर एवं मस्जिद धार्मिक स्थलों के माध्यम से भी लोगों को जागयक किया जायेगा तथा बचाव एवं राहत कार्य तेजी से चलाकर लोगों को आधार शिविर मेडिकल कैम्प तक पंहुचाने का कार्य किया जायेगा। वीडियोकान्फे्रसिंग माध्यम से जिलाधिकारियों से सीधे टेबिल टाॅक किया गया। उन्होंने कहा कि कैमिकल डिजास्टर का माॅकड्रिल इण्डिस्ट्रीयल एरिया में किया जायेगा तथा अपरान्ह बाद जिला आपदा परिचालन केन्द्र से माॅकड्रिल के दौरान की गई कार्यवाहियों का विस्तृत विवरण डी-ब्रीफिंग के माध्यम से की जायेगी। उन्होंने बताया कि टास्कफोर्स के साथ मेडिकल टीम एवं एम्बूलेंस टीम तैनात रहेगी जो आपदा से प्रभावित लोगों को आवश्यक सुविधाएं मुहैय्या करायेगी। वीडियोकाफ्रेसिंग के दौरान लो.नि.वि, स्वास्थ्य, पेयजल, विद्युत, सिडकूल, शिक्षा तथा आईआरएस से जुड़े विभागीय अधिकारियों को कैमिकल आपदा के दौरान किये जाने वाले क्रिया कलपानों की विस्तृत जानकारी दी गयी। कैमिकल डिजास्टर की घटना की जानकारी सायरन के माध्यम से दी जाय।
इधर जिलाधिकारी आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियोकान्फ्रेसिंग में जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के औद्योगिक क्षेत्र सेलाकुई, कलेमेन्टाउन, ऋषिकेश आदि स्थानों पर कैमिकल आपदा से निपटने के लिए स्टेजिंग एरिया बनाये गये हैं। जहां पर आवश्यक उपकरण मेडिकल किट, गैस मास्क के साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, अद्धसैनिक बल एवं सेना के जवानों द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में त्वरित गति से कार्य किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि आपदा से निपटने के लिए सभी अवाश्यक व्यवस्थाओं को प्रशासन द्वारा अंतिमरूप दिया जा रहा है।
माॅकड्रिल के दौरान प्रभावित क्षेत्रों के रूप में हिमालयन ड्रग क्लेमेन्टाउन हेतु साईट चीफ अधिकारी के रूप में अधिशासी अभियन्ता नमित रमोला, हिन्दुस्तान गैस एजेंसी ऋषिकेश आईडीपीएल के लिए अधिशासी अभियन्ता लो.नि.वि विपुल कुमार सिंह, मेजर आपदा प्रभावित साईट लिंडे इण्डिया लिमिटेड एवं इंण्डियन आॅयल पैट्रोलियम  लि0 रामपुर तहसील विकासनगर के लिए मुख्य साईट अधिकारी के रूप में महाप्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र को नामित किया गया हैं तथा मेजर आपदा प्रभावित क्षेत्र के लिए स्टेजिंग एरिया फायर स्टेशन सेलाकुई के ग्राउण्ड में बनाया गया है। स्टेजिंग एरिया में रिलिफ कैम्प, मेडिकल एड पोस्ट, सीवीओ, हेल्पडेस्क बनाया गया है जहां पर 2 मेडिकल यूनिट, एनडीआरएफ, सेलाकुई स्कूल, सेना, सिविल डिफेंस, युवा कल्याण, जल संस्थान, फायर, एएलसी लेबर, होमगार्ड के जवान एवं वालिंटीयर राहत बचाव कार्य में रहेंगे तथा यहां पर  प्रभावितों को रेस्क्यू कर लाया जायेगा। इसके साथ ही पुलिस लाईन देहरादून, आईडीपीएल ऋषिकेश एवं सेलाकुई इन्टरनेशनल स्कूल हेलीपैड भी बनाया गया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!