Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

ननकाना साहिब पर पथराव के विरोध में शहर के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया

पाकिस्तान स्थित गुरुद्वारा ननकाना साहिब में हुए पथराव के विरोध में विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया और पाकिस्तान का पुतला दहन किया।

दून के गांधी पार्क के बाहर हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने पाकित्सान का पुतला जलाया। प्रदर्शन के दौरान वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद बाधवा ने कहा कि दूसरों के टुकड़ों पर पलने वाले पाकिस्तान जैसे देश को दुनिया के नक्शे से मिटाने में हिन्दुस्तान को एक भी दिन का समय नहीं लगेगा। धार्मिक स्थल को निशाना बनाने से पाकिस्तान जैसे देश की हताशा सामने आ गई है।

महानगर अध्यक्ष जीतू रंधावा ने कहा कि ऐसे मौके पर सभी धर्मों के लोगों को एकजुट होकर पाकिस्तान को ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए। इस मौके पर उदय सिंह राजपूत, मीनू धीमान, सुखपाल सिंह, बिमल चौधरी, गणेश उनियाल, संदीप खत्री आदि मौजूद रहे।

गुरुद्वारे पर हमले की निंदा की

देहरा ग्राम्य विकास समिति के सदस्यों ने पाकिस्तान में गुरुद्वारे पर हुए हमले की निंदा की। समिति के कांवली स्थित सामूहिक मिलन केंद्र में आयोजित आमसभा में समिति के सदस्यों ने रोष जताते हुए कहा कि पाकिस्तान में गुरुद्वारा ननकाना साहिब में की गई तोड़फोड़ सिखों पर अत्याचार है।

अपनी इस करतूत से  पाकिस्तान दुनिया के सामने बेनकाब हो गया है। इसके साथ ही समिति के सदस्यों ने नागरिकता संशोधन कानून का समर्थन करते हुए कहा कि यह उन प्रताडि़त शरणार्थियों के हित में है जो पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में सामान्य जीवन नहीं जी सके। इस दौरान ओपीएस राठौर, पीएन सेमवाल, मदन सैनी, तेजपाल सैनी, विजेंद्र सेमवाल, रणजीत सेमवाल, मदन सैनी आदि मौजूद रहे।

मसूरी में पाकिस्तान का पुतला दहन किया

पाकिस्तान के ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हुए हमले के विरोध में सिख समाज के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला दहन किया। कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष जसबीर कौर के नेतृत्व में गांधी चौक पर प्रदर्शन कर पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।

गुस्साए सिख समाज के लोगों ने सिख युवक की हत्या और ननकाना साहिब गुरुद्वारे पर हमले के विरोध में पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। समाज से जुड़े लोगों ने कहा कि इस तरह की घटना निंदनीय है। उन्होंने युवक की हत्या और गुरुद्वारे पर हमला करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। इस दौरान इंद्रजीत सिंह टोनी, भूपेंद्र सिंह, हरमीत सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!