Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

“ग्रोथ सेन्टर्स में बहुत सारी चीजों को समेकित रूप से इम्पलिमेंन्ट करते हुए कार्य करें’’ : जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 नवम्बर 2020, गुरुवार, देहरादून (जि.सू.का.)। “ग्रोथ सेन्टर्स में बहुत सारी चीजों को समेकित रूप से इम्पलिमेंन्ट करते हुए कार्य करें।’’ यह निर्देश जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रोथ सेन्टर अनुश्रवण एवं चयन समिति की बैठक से सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को दिए।
जिलाधिकारी ने वर्तमान में संचालित विभिन्न विभागों के ग्रोथ सेन्टर्स की अद्यतन प्रगति तथा नवीन प्रस्तावों की समीक्षा करते हुए विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रोथ सेन्टर बहुत सारी सम्बन्धित गतिविधियों को जोड़े तथा ग्रोथ सेन्टर को बेहतर तरीके से संचालित करने के लिए लीक से हटकर सोचें और कार्य करें। विभिन्न विभाग ग्रोथ सेन्टर में आपसी समन्वय को इस तरह से बढ़ायें कि ग्रोथ सेन्टर्स को अच्छे से ग्रो करने के लिए विभिन्न विभाग एक दूसरे के पूरक/सहायक बन सकें। उन्होंने कहा कि नए ग्रोथ सेन्टर का चयन ऐसी जगह पर करें ताकि भविष्य में यदि उसका दायरा बढाना पड़े तो उसके आसपास बहुत से निकटवर्ती गाँव व आबादी को भी आसानी से लभान्वित किया जा सके।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग अपनी स्ट्राॅंगनेस(Strongness) और विकनेस(Weakness) का पता करते हुए ऐसे इनोवेटिव प्रयासों को शामिल करें जो मार्केट की माँग आधारित हों और जिसमें लोगों को बेहतर मुनाफा भी प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा की एकीकृत आजीविका मिशन के अन्तर्गत ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान की तर्ज पर बेहतर आकर्षक पैकेजिंग और बेहतर मार्केटिंग करवा कर स्थानीय ब्राण्डिंग विकसित करें तथा उत्पाद में इस तरह वैल्यु एडीशन करें कि समूह में जुड़े लोगों को अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो सके।
जिलाधिकारी ने आईटीडीए (सूचना प्रौद्योगिकी) विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण को इस उद्देश्य के साथ संपादित करें कि जितनों ने प्रशिक्षण प्राप्त कर लिया हो, उनमें से कितने अपना स्वरोजगार प्राप्त कर पाए तथा उस प्रशिक्षण के उपरान्त कितने किसी रोजगार में अपना कैरियर बनाने में सफल हो पाए, इसका स्पष्ट डेटा तैयार करें। इसके अतिरिक्त होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों को ‘डिजिटिलाईज’ करने का प्रशिक्षण भी प्राथमिकता आधारित प्रदान करें।
जिलाधिकारी ने विभागववार ग्रोथ सेन्टर्स द्वारा की गयी प्रगति का विवरण प्राप्त करते हुए प्रगति बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न तरह के उत्पादों में कुछ नयापन लाने और उसको लोगों की अलग-अलग मांग के अनुरूप ढालने के नजरिए से कार्य करने के भी निर्देश दिए।
इस दौरान बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, महाप्रबन्धक उद्योग शिखर सक्सेना, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य उद्यान अधिकारी डाॅ० मीनाक्षी जोशी, जिला पर्यटन जयपाल चैहान, परियोजना निदेशक डीआरडीए विक्रम सिंह सहित मत्स्य, ग्राम्य विकास, डेयरी, रेशम, जलागम सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!