Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

वैक्सीन आने के बंद पड़े टीकाकरण अभियान को अब मिलेगी गति

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2021, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में टीकाकरण अभियान को एक बार फिर गति मिलने वाली है। मंगलवार को राज्य को कोविशील्ड की एक लाख खुराक और मिल गई हैं। एक दिन पहले भी कोविशील्ड की 76 हजार खुराक राज्य को मिली थीं। इसके अलावा 61 हजार खुराक आज पहुंच रही हैं। अब टीकाकरण अभियान अगले कुछ दिन तक निर्विघ्न रूप से चलता रहेगा।

राज्य में पिछले कुछ वक्त से वैक्सीन की किल्लत बनी हुई थी। ज्यादा दिक्कत कोविशील्ड को लेकर थी। टीकाकरण के शुरुआती चरण में 45 साल से अधिक के ज्यादातर व्यक्तियों को पहली खुराक के तौर पर कोविशील्ड ही लगाई गई थी। इनमें से ज्यादातर लोग दूसरी खुराक के लिए जरूरी 84 दिन की अवधि पूरी कर चुके हैं। इनकी संख्या बढ़ने के कारण स्वास्थ्य विभाग को 45 साल से अधिक के व्यक्तियों के लिए पहली खुराक भी बंद करनी पड़ी। वैक्सीन नहीं होने के कारण देहरादून, ऊधसिंहनगर, हरिद्वार सहित अन्य जिलों में कई टीकाकरण केंद्र भी बंद करने पड़े। अब अभियान धीरे-धीरे फिर रफ्तार पकड़ने लगा है। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डा. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि कोविशील्ड की अब नियमित आपूर्ति हो रही है। जहां भी समस्या थी, वह अब दूर हो रही है।

वैक्सीन की उपलब्धता के साथ ही अब जिले में भी टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ गई है। जिन केंद्रों पर टीकाकरण बंद हो गया था, अब वहां भी टीका लगना फिर शुरू हो गया है। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय, गांधी शताब्दी अस्पताल सहित कई अन्य केंद्रों पर छह दिन बाद मंगलवार को टीकाकरण हुआ। यहां सुबह ही टीका लगवाने के लिए भीड़ जुट गई थी। लोग सुबह आठ बजे ही टीकाकरण केंद्र पर कतार लगाकर खड़े हो गए थे। भीड़ को देखते हुए दून अस्पताल समेत कई केंद्रों पर टोकन की व्यवस्था करनी पड़ी। यही नहीं, दोपहर तक वैक्सीन खत्म हो गई। इस कारण कई व्यक्तियों को बिना टीकाकरण ही वापस लौटना पड़ा। उन्हें आज आने के लिए कहा गया है।

देहरादून में आज 13180 व्यक्तियों को टीका लगाया जाएगा। इसमें 1100 लाभार्थियों को पहली और 12080 लाभार्थियों को दूसरी खुराक दी जाएगी। टीकाकरण के लिए जिले में 98 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 10 केंद्रों पर पहली और 88 केंद्रों पर दूसरी खुराक लगाई जाएगी। 12 केंद्र 18-44 वर्ष और 86 केंद्र 45 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों के लिए बनाए गए हैं।

राज्य में मंगलवार को 370 केंद्रों पर 29 हजार 486 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। अब तक राज्य में 39 लाख 37 हजार 115 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली खुराक लग चुकी है। दस लाख 20 हजार 87 व्यक्तियों को दोनों खुराक लग गई हैं। 18-44 आयु वर्ग में 16 लाख 56 हजार 337 व्यक्तियों को पहली और 40 हजार 905 व्यक्तियों को दोनों खुराक लगी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!