Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंमनोरंजन

छोटे परदे पर चमक रहीं उत्तराखंड की जुड़वा बहनें प्रकृति और प्रज्ञा – कलर्स पर बैरिस्टर बाबू में दोनों बहनों का सशक्त अभिनय

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अक्टूबर 2020, गुरुवार, देहरादून। इन दिनों कलर्स पर बिग बाॅस के बाद सबसे अधिक चर्चा बैरिस्टर बाबू सीरियल की है। इस सीरियल का उत्तराखंड से गहरा लगाव है। सीरियल में उत्तराखंड की दो जुड़वा बहनें प्रकृति और प्रज्ञा नौटियाल प्रमुख किरदार अदा कर रही हैं। टिहरी की ये बेटियां छोटे परदे पर पहले भी नामकरण और दिव्य दृष्टि में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं। प्रकृति और प्रज्ञा ने बाॅलीवुड में अपनी जगह संघर्ष, मेहनत और प्रतिभा के दम पर हासिल किया है।

प्रकृति के अनुसार जब वह स्कूल में थी तो नाटक में अभिनय करती थी। चंडीगढ़ में कालेज के दौरान थियेटर से जुड़ी। चंडीगढ़ से दिल्ली और दिल्ली से मुंबई में अभिनय का मौका मिला। प्रकृति ने कई विज्ञापनों, वीडियो एलबम, सावधान इंडिया, क्राइम पेट्रोल सहित कई सीरियल में काम किया है। इसके अलावा उन्होंने हिन्दी फिल्म थोड़ी सी जिंदगी और रनिंग शादी में भी अभिनय किया। जल्द ही उनकी एक फिल्म श्रमन जोशी के साथ बबलू बैचलर रिलीज होने जा रही है।

 प्रकृति को अभिनय की सीख प्रकृति से ही मिली है। अपनी माटी और थाती से जुड़ी प्रकृति कहती है कि उसने गुजराती और पंजाबी वीडियो और सीरियल में भी काम किया है और उसे इस बात का मलाल है कि जब क्षेत्रीय भाषाओं से उसके पास अभिनय के आफर आते हैं तो उत्तराखंड से क्यों नहीं? वो कहती है कि उत्तराखंड की फिल्मों और वीडियो में काम करना चाहती है। उनके अनुसार उत्तराखंड में यदि सरकार फिल्म सिटी बनाए तो यहां के कलाकारों को मंच भी मिलेगा और रोजगार भी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!