Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अनूठी पहल – “COVID -19 दृष्टि पोर्टल”

[box type=”shadow” ]   Link for  “COVID-19 दृष्टी पोर्टल”     http://covid19usdma.uk.gov.in/[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, २३ अप्रैल, २०२०, देहरादून (सू.ब्यूरो)। कोरोना वायरस जैसी वैश्विक महामारी की सटीक जानकारी को शासन प्रशासन एवं उत्तराखण्ड के जन समुदाय तक एक ही प्लेफॉर्म के माध्यम से पहुँचाने हेतु उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण की टीम द्वारा “COVID-19 दृष्टी पोर्टल” जियोइंफोर्मेटिक्स सिस्टम तकनीकी के इस्तेमाल से, नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेन्टर देहरादून के सपोर्ट द्वारा बनाया गया।
यह अपने आप में एक अनूठा पोर्टल है जिसके अंतर्गत COVID- 19 डेली स्टेटस, जिले का सैंपल स्टेटस, रिलीफ कैम्प, कानून व्यवस्था के साथ ही साथ राज्य एवं जिलों के कंट्रोल रूम में प्राप्त सभी काल के आंकड़ों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया है। इन आंकड़ों के डेटा को स्पष्ट रूप से दर्शाने के लिए जीयोस्पेशियल मैप के माध्यम से रिलीफ कैम्प, अस्पताल, COVID-19 हॉटस्पॉट्स, टेस्ट सेन्टर, क्वारंटाइन सेन्टर आदि तथ्यों का प्रस्तूतिकरण किया गया है। जिससे विभाग से जुड़े व्यक्ति को कोरोना सम्बन्धित सही आंकलन करने में आसानी होगी और एक ही स्थान पर सभी जानकारी होने की वजह से किसी भी प्रकार के कोरोना से बचाव सम्बन्धित कार्यों को धरातल पर क्रियान्वयन करने में आसानी होगी।
उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के इस पोर्टल के माध्यम से उत्तराखंड के जन समुदाय तक भी कोरोना सम्बन्धित राज्य और जिले की सही सूचना लगातार पहुँच सकेगी जिससे इस संवेदनशील स्तिथि में किसी प्रकार की भ्रांति नहीं फैलेगी।
जैसा कि हम सभी जानते हैं कि कोरोना का इलाज जागरूकता एवं बचाव है, इसी बात को ध्यान में रखते हुए राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कोरोना के परिप्रेक्ष में जन जागरूकता बढ़ाने के लिए जागरूकता सामग्री को भी इस पोर्टल के माध्यम से जनता तक पहुँचाया है जहाँ कोरोना से जुड़े विभिन्न विषयों जैसे सोशल डिस्टेंसिंग, होम क्वारंटाइन, कोरोना वारियर्स को सलाम, कोरोना बचाव आदि विषयों को ब्रोशर, डाक्यूमेंट्री आदी के माध्यम से लोगों तक पहुँचाया जा रहा है।
श्रीमती रिद्धिम अग्रवाल, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने कहा कि उत्तराखंड में COVID-19 की संवेदनशीलता को देखते हुए हमारे राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम ने इस एकरूप प्लेटफार्म का निर्माण किया है। जिसके अंतर्गत COVID -19 के मरीजों एवं संदिग्धों का डेटा एक ही स्थान पर सही रूप में प्रदर्शित होगा, साथ ही साथ राहत शिविरों में रह रहे शरणार्थियों के प्रबन्धन, राहत सामग्री का वितरण आदि का आंकलन करने में कारागार साबित होगा। ये सभी जानकारी उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (USDMA) की टीम द्वारा लगातार अपडेट की जा रही है।
इस पोर्टल को सफल बनाने में उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की टीम, डॉ० गिरीश चंद्र जोशी, श्री बी.बी. गणनायक, सुरभी कुंडलिया,अमित शर्मा, पूजा राणा, शैलेश घिल्डियाल, ज्योति नेगी, रोबिन अग्रवाल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!