Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

Uttarakhand Lok Sabha Election 2019 Result Live Updates: उत्‍तराखंड की पांचों सीट पर भाजपा आगे, फिर कमल खिलना तय

देहरादून। उत्तराखंड में लोकसभा चुनावों में पांचों सीटों पर एक बार फिर कमल खिलना तय है। मतगणना को लेकर जैसे रुझान मिल रहे हैं, उससे तो यही तस्वीर सामने आ रही है। पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी जबर्दस्त बढ़त बनाए हुए हैं और इससे यह साफ है कि राज्य में कांग्रेस का लगातार दूसरी बार सूपड़ा साफ होना तय है।

दोपहर 12 बजे तक की तस्वीर देखें तो हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंबरीश कुमार पर 75271 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं। नैनीताल सीट पर भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर 171204 की बढ़त से जीत की ओर अग्रसर हैं। अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी राज्यसभा सदस्य कांग्रेस प्रत्याशी प्रदीप टम्टा से कहीं आगे निकल गए हैं।

उत्तराखंड की तस्वीर 

  • लोकसभा क्षेत्र-पौड़ी
  • तीरथ सिंह रावत (भाजपा)-260312
  • मनीष खंडूरी (कांग्रेस)-105763

लोकसभा क्षेत्र-टिहरी

  • माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा)- 260699
  • प्रीतम सिंह (कांग्रेस)-133089

लोकसभा क्षेत्र-हरिद्वार

  • रमेश पोखरियाल निशंक (भाजपा)-  276075
  • अंबरीश कुमार (कांग्रेस)-208580
  • अंतरिक्ष सैनी (बसपा)-83999

लोकसभा क्षेत्र-अल्मोड़ा

  • अजय टम्टा (भाजपा)-189294
  • प्रदीप टम्टा (कांग्रेस)-92762

लोकसभा क्षेत्र-नैनीताल

  • अजय भट्ट (भाजपा)-319785
  • हरीश रावत (कांग्रेस )-154257

नवनीत अग्रवाल (बसपा)-8905टिहरी सीट पर मौजूदा सांसद भाजपा की माला राज्यलक्ष्मी शाह लगातार तीसरी जीत की ओर बढ़ रही हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह काफी पीछे चल रहे हैं। पौड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत बड़े अंतर से जीत की ओर आगे बढ़ रहे हैं। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी अभी तक के मतों की गिनती में काफी पीछे हैं। पौड़ी को छोड़ बाकी सीटों पर महागठबंधन के तौर पर उतरे बसपा प्रत्याशी फिलवक्त रेस में कहीं नजर नहीं आ रहे।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में प्रदेश की सभी पांचों सीटों पर 11 अपै्रल को मतदान हुआ। सभी सीटों पर मुख्य मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में ही नजर आ रहा था। यह चुनाव दोनों ही दलों के लिहाज से महत्वपूर्ण था। भाजपा के सामने जहां 2014 का प्रदर्शन दोहराने की चुनौती थी, वहीं कांग्रेस के सामने अपनी साख बचाने की। इसे देखते हुए दोनों ही दलों की नजरें चुनाव नतीजों पर टिकी थीं। गुरुवार को मतगणना शुरू होते ही सभी प्रत्याशियों और उनके समर्थक सुबह से ही समाचार चैनलों पर टकटकी लगाए बैठ गए।

राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई तो धुकधुकी और तेज हो गई। मतगणना की शुरुआत से ही भाजपा प्रत्याशियों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त लेनी शुरू कर दी। मतगणना चक्र जैसे-जैसे आगे बढ़े, वैसे-वैसे भाजपा प्रत्याशियों की बढ़त में भी इजाफा होता चला गया। इसके साथ ही भाजपा प्रत्याशियों व उनके समर्थकों के साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता था।

दोपहर 12 बजे तक की तस्वीर पर नजर दौड़ाएं तो भाजपा एक बार फिर क्लीनस्वीप की ओर बढ़ रही थी। सभी पांचों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी निर्णायक बढ़त की ओर अग्रसर थे। हरिद्वार सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी रमेश पोखरियाल निशंक 276075 मतों से आगे थे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अंबरीश कुमार को 208580 मत ही मिल पाए थे। बसपा के अंतरिक्ष सैनी को तब तक 83999 मिले थे।

टिहरी सीट पर मौजूदा सांसद भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह 260699 मत हासिल कर कांग्रेस प्रत्याशी प्रीतम सिंह (133089) तो 128981 मतों से आगे चल रही हैं। पौड़ी सीट पर भाजपा प्रत्याशी तीरथ सिंह रावत 260312 मत हासिल कर आगे चल रहे थे। वह कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी (105763) पर 162225 मतों की बढ़त बनाए हुए थे।

नैनीताल सीट भी भाजपा की झोली में जाना तय माना जा रहा है। यहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट 319785 मत हासिल कर प्रतिद्वंद्वियों से कहीं आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत (154257) और बसपा प्रत्याशी नवनीत अग्रवाल (8905) पीछे चल रहे हैं। अल्मोड़ा सीट पर केंद्रीय राज्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा (189294) भी जीत की ओर अग्रसर है। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा सदस्य (92762) से 108064 मतों से आगे हैं।

एक नजर 

  • हरिद्वार में पूर्व मुख्यमंत्री एवं मौजूदा सांसद भाजपा के रमेश पोखरियाल को मिल चुकी 75 हजार से ज्यादा मतों की बढ़त
  • नैनीताल में भाजपा प्रत्याशी प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट 1.71 लाख वोट से चल रहे आगे
  • पौड़ी में भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत ने 1.62 लाख मतों से बनाई हुई थी प्रतिद्वंद्वी पर बढ़त
  • टिहरी में मौजूदा भाजपा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह 1.28 लाख की बढ़त से लगातार तीसरी जीत की ओर अग्रसर
  • अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने कांग्रेस प्रत्याशी राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा पर बनाई एक लाख मतों की बढ़त
  • कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश, रास सदस्य प्रदीप टम्टा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह हार की कगार पर
  • महागठबंधन के तौर पर पौड़ी छोड़ बाकी चार सीटों पर किस्मत आजमा रहे बसपा प्रत्याशियों नहीं दिख रहे रेस में

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!