Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पर्यटन से जुड़े सभी व्यवसायियों के साथ खड़ी है सरकार : महाराज


  • पर्यटन उद्योग को उभारने के लिए सरकार ने 28 करोड़ 99 लाख 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जून 2021, गुरुवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज द्वारा कोरोना काल में पर्यटन कारोबार से जुड़े सैकड़ों लोगों को राहत देने के लिए हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को एक प्रस्ताव सौंपा था। कैबिनेट ने आज उस पर मोहर लगाते हुए पर्यटन उद्योग को उभारने के लिए 28 करोड़ 99 लाख 6 हजार रूपये की आर्थिक मदद देने का निर्णय लिया है।

प्रदेश के पर्यटन सिंचाई एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने कोरोना काल में प्रदेश सरकार द्वारा लगातार दूसरे वर्ष पर्यटन व्यवसायियों एवं कार्मिकों को आर्थिक सहायता दिए जाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने ने कहा कि कोरोना काल में राज्य सरकार ने पर्यटन उद्योग से जुड़े कार्मिकों को वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 28 करोड़ 99 लाख 6 हजार रूपये की आर्थिक सहायता दिए जाने की स्वीकृति देकर उन्हें एक बड़ी देने का काम किया।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज कहा कि उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली व अन्य विभागों में पंजीकृत पर्यटन तथा अन्य इकाइयों में कार्यरत कार्मिकों जिनमें होटल एवं रेस्टोरेंट में कार्य कर रहे कार्मिकों के साथ-साथ खच्चर, घोड़ों के मालिक, कुली, साइकिल रिक्शा चालक आदि लगभग 50 हजार कार्मिक शामिल हैं। ऐसे सभी कार्मिकों को पर्यटन विभाग के माध्यम से आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए 2500 रूपये प्रतिमाह की दर से 2 माह के लिये (5 हजार रूपये प्रति कार्मिक को) एक मुश्त धनराशि दी जायेगी। पच्चीस करोड़ रूपये की धनराशि इस पर व्यय होगी। इसी प्रकार 352 टूर ऑपरेटरों को 10 हजार प्रति फर्म के हिसाब से दिया जायेगा। जिस पर 3 करोड़ 52 लाख रूपये का व्यय होगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य में पर्यटन आर्थिक का प्रमुख स्रोत है। जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भी भागीदारी है। लॉकडाउन के कारण जिनका व्यवसाय बंद होने के साथ-साथ कार्यरत कार्मिकों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई थी, सरकार द्वारा पर्यटन क्षेत्र से जुड़े ऐसे सभी व्यवसायियों का ध्यान रखते हुए उनकी मदद की सकारात्मक पहल की गई है।

इसके तहत राज्य सरकार ने पर्यटन व्यवसाय के लिये पंजीकृत 303 एडवेंचर टूर ऑपरेटरों को 10 हजार रूपये प्रति फर्म एकमुश्त पर्यटन विभाग के माध्यम से दिये जाने का निर्णय लिया है जिसके लिए तीन करोड तीस लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।
इतना ही नहीं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना व दीनदयाल होम स्टे योजना के अंतर्गत 1 अप्रैल से 30 सितम्बर (प्रथम तीन माह) के ऋण पर लिए जाने वाले ब्याज की प्रतिपूर्ति भी पर्यटन विभाग से किये जाने की व्यवस्था राज्य सरकार ने की है। इसके लिए 2 करोड़ रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। पंजीकृत सभी 631 राफ्टिंग गाइडों को भी पर्यटन विभाग की ओर से 10 हजार रूपये प्रति गाइड दिया जायेगा। इसके लिए 6 करोड़ 31 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लाइसेंस नवीनीकरण छूट में 6 लाख रूपये का व्यय भार होगा एवं राफ्टिंग, एयरोस्पोर्टस लाइसेंस नवीनीकरण छूट पर 65 लाख रूपये की धनराशि स्वीकृत की गई है।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि कार्मिकों के चिन्हीकरण एवं धनराशि वितरण में कठिनाई को देखते हुए, इस वर्ष सभी कार्मिकों के चिन्हीकरण हेतु उत्तराखंड पर्यटन एवं यात्रा व्यवसाय नियमावली के अंतर्गत ऑनलाइन पोर्टल में संबंधित होटल व पर्यटन इकाई स्वामी द्वारा अपने कार्मिकों का विवरण दिए जाने का प्रावधान किया जा रहा है।

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज, मा० मंत्री, पर्यटन, सिंचाई, जलागम, धर्मस्व एवं संस्कृति, उत्तराखंड सरकार।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!