Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पीएम मोदी के साथ वर्षा योग के लिए भी तैयार है उत्‍तराखंड सरकार

देहरादून: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में बरसात होने की सूरत में भी कार्यक्रम नहीं टलेगा। बारिश होने की स्थिति में होने वाले योग को वर्षा योग का नाम दिया गया है। आयुष महकमे ने कहा है कि वर्षा के कारण योगाभ्यास कार्यक्रम बाधित नहीं होगा। इससे योग का रोमांच और बढ़ जाएगा। बरसात के मद्देनजर योग मैट के साथ ही शू बैग और वाटर प्रूफ मोबाइल पाउच का इंतजाम भी किया जा रहा है। सुबह पांच बजे के बाद फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में किसी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

शनिवार को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित समिति ने योग दिवस पर होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया। सचिव आयुष आरके सुधांशू ने कहा कि कार्यक्रम स्थल में कूड़े कचरे के तत्काल निस्तारण के लिए कंपेक्टर मशीन लगाई जाएगी। कार्यक्रम स्थल पर पर पर्याप्त संख्या में सफाई कर्मियों की तैनाती की जाएगी। बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं व सुरक्षा आदि की पूरी व्यवस्था कर ली गई है। 18 व 19 जून को कार्यक्रम स्थल पर ही रिहर्सल किया जाएगा। इसमें सभी ग्रुप लीडर को शामिल करना अनिवार्य किया गया है। एक हजार बसें परेड ग्राउंड में रहेंगी। यहां से हरिद्वार, ऋषिकेश और अन्य स्थानों को लाने व लेजाने के लिए इनका इस्तेमाल होगा। बैठक में मौजूद केंद्रीय आयुष सचिव राजेश कोटेचा ने सरकार की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह रजिस्ट्रेशन और अन्य तैयारियां उन्होंने अन्य राज्यों में नहीं देखी हैं। बैठक में डीजीपी अनिल रतूड़ी भी मौजूद रहे।

त्रिवेंद्र कैबिनेट का वॉक फॉर योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देहरादून में होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम की सफलता के लिए सरकार पूरी मुस्तैदी से जुटी है। इस कड़ी में योग के प्रति जनजागरूकता के उद्देश्य से शनिवार को प्रदेश कैबिनेट ने भी दौड़ लगाई। गांधी पार्क से शुरू हुए ‘वॉक फॉर योग’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अगुआई में उनकी कैबिनेट ने आधा सफर चल कर तो आधा दौड़ कर पूरा किया। मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि योग के माध्यम से ही पूरा विश्व निरोग हो सकता है। योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर हम स्वस्थ्य भारत की कल्पना कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को देहरादून में योग करेंगे। इस कार्यक्रम की सफलता के लिए प्रदेश सरकार द्वारा वॉक फॉर योग कार्यक्रम कर रही है। इसकी शुरूआत मुख्यमंत्री के नेतृत्व में कैबिनेट ने की है। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के साथ ही कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत, मदन सिंह कौशिक, हरक सिंह रावत, यशपाल आर्य, सुबोध उनियाल व राज्यमंत्री रेखा आर्य व मुख्य सचिव उत्पल कुमार सचिवालय में एकत्र हुए। यहां से सभी वॉक फॉर योग कार्यक्रम में शिरकत करने गांधी पार्क पहुंचे। गांधी पार्क से चल कर सभी प्रतिभागी घंटाघर, पलटन बाजार व तहसील चौक होते हुए दीनदयाल पार्क तक पहुंचे। वहां कार्यक्रम समाप्त हुआ।

रविवार व सोमवार को भी कार्यक्रम

रविवार को को डीजीपी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय से वॉक फॉर योग कार्यक्रम होगा। इसके बाद 18 जून को मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह के नेतृत्व में सचिवालय के अधिकारी व कर्मचारी वॉक फॉर योग कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!