Breaking News :
>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश
उत्तराखण्ड

उत्‍तराखंड में जंगल की आग हुई विकराल, हाई अलर्ट जारी

देहरादून। पारे में उछाल के साथ ही उत्तराखंड में जंगलों की आग विकराल रूप धारण करने लगी है। मौसम विभाग ने भी तापमान में बढ़ोतरी की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए वन विभाग ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। सभी वन प्रभागों के साथ ही नेशनल पार्क व सेंचुरियों के प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि वन कर्मियों से आग पर नियंत्रण के अलावा अन्य कोई कार्य न लिया जाए।

पेट्रोलिंग बढ़ाने के साथ ही वनकर्मियों को अपने मोबाइल व वायरलेस सेट चौबीसों घंटे खुले रखने को कहा गया है। इस बीच पिछले 24 घंटे के दरम्यान प्रदेशभर में 129 स्थानों पर आग बुझाई गई। इसके साथ ही उत्तराखंड में इस फायर सीजन में अब तक जंगल की आग की घटनाओं की संख्या बढ़कर 1099 पहुंच गई है। इस बीच गत दिवस लैंसडौन वन प्रभाग में आग बुझाते वक्त गिरने से एक कर्मचारी भी घायल हुआ। वहीं, बुधवार देर शाम तक 80 स्थानों पर जंगल सुलग रहे थे।

मौसम के करवट बदलने के साथ ही तापमान में बढोतरी होने पर राज्य में जंगल धू-धूकर सुलगने लगे हैं। आग अब विकराल होने लगी है। अंदाजा इसी से लगा सकते हैं कि मंगलवार शाम तक राज्य में आग की 970 घटनाएं हो चुकी थीं। बुधवार शाम तक इनकी संख्या बढ़कर 1099 पहुंच गई। यानी 129 का इजाफा। हालांकि, इन घटनाओं में आग पर काबू पा लिया गया था। देर शाम 80 से अधिक स्थानों पर जंगलों में आग की सूचना विभाग को भारतीय वन सर्वेक्षण से मिली थी।

इस बीच मौसम विभाग की उस चेतावनी ने वन विभाग की पेशानी पर बल डाल दिए, जिसमें अगले कुछ दिनों तक तापमान में और इजाफा होने की बात कही गई है। नोडल अधिकारी (वनाग्नि) प्रमोद कुमार सिंह के अनुसार इसे देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जगह-जगह आग की घटनाओं के मद्देनजर श्रमिकों की संख्या बढ़ाने को कहा गया है।

जंगल की आग (अब तक)

  • क्षेत्र———–घटनाएं———–प्रभावित क्षेत्र———–क्षति
  • गढ़वाल——–367———–360.11———–528669.5
  • कुमाऊं———681———–938.775———1762388.5
  • वन्यजीव——–51———-70.41—————68369.5

(नोट: क्षेत्र हेक्टेयर और क्षति रुपये में)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!