Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

ग्यारह माह से ठप पड़ी है दून अस्पताल में सीटी स्कैन मशीन

आकाश ज्ञान वाटिका। १० जनवरी, २०२०(शुक्रवार)। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में शुमार दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में न केवल शहर, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों व यूपी-हिमाचल के सीमावर्ती क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए आते हैं। इनमें दुर्घटना के भी कई मामले होते हैं और मरीज को तुरंत सीटी स्कैन की आवश्यकता होती है। पर अस्पताल की सीटी स्कैन मशीन ग्यारह माह से ठप पड़ी है।

इसके बदले कॉलेज प्रशासन ने 80 स्लाइस की नई मशीन खरीदने की तैयारी की। जिसका अधिकारियों ने डेमो लिया और खरीद की प्रक्रिया भी पूरी कर ली। पर इस बीच मेडिकल कॉलेजों की एक बैठक में किसी ने यह सुझाव दे दिया कि मशीन की खरीद व रखरखाव पर खर्च ज्यादा है। इससे बेहतर इसे पीपीपी मोड पर संचालित किया जा सकता है। जिस पर खरीद संबंधी फाइल डंप कर दी गई। हद ये कि प्राइवेट पार्टनरशिप पर भी सीटी स्कैन शुरू होने के कोई आसार नहीं दिख रहे।

सरकारी सिस्टम कछुआ गति से काम करता है। फिर चाहे मामला जन स्वास्थ्य से ही क्यों न जुड़ा हो। आम जन को दिक्कत होती है तो उनकी बला से। हम बात कर रहे हैं, दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय की। जहां सीटी स्कैन मशीन ग्यारह माह से ठप पड़ी है। कॉलेज प्रशासन खरीद की प्रक्रिया चुका है, पर मामला स्वीकृति पर आकर अटक गया। कारण ये कि शासन इसे पीपीपी मोड पर चलाने को आतुर है। स्थिति ये है कि न नई मशीन खरीदी गई और न पीपीपी मोड पर ही जांचें शुरू हुईं।

जन स्वास्थ्य को लेकर अधिकारी कितने संजीदा हैं, जरा इसका भी नमूना देख लीजिए। इस विषय में अपर सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा निदेशक युगल किशोर पंत का पक्ष जानना चाहा तो उन्होंने यह कहकर मामला टाल दिया कि इस पर कल बात करेंगे। उन्हें इस बात की भी परवाह नहीं कि मरीज बाहर जाकर कई गुना शुल्क पर सीटी स्कैन करा रहे हैं।

  • दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में सीटी स्कैन जांच डेढ़ से ढाई हजार रुपये रुपये तक की होती है, लेकिन निजी लैबों में इसके लिए मरीजों को ढाई से छह हजार रुपये तक चुकाने पड़ रहे हैं। अस्पताल में रोजाना करीब 30 से 40 मरीजों का सिटी स्कैन होता था। पर मशीन खराब होने की वजह से मरीज बाहर से जांच करा रहे हैं।
  • मेडिकल कॉलेज को मान्यता के लिहाज से भी सीटी स्कैन मशीन की दरकार है। अपने निरीक्षण में एमसीआइ इस कमी को भी इंगित कर चुकी है। ताज्जुब ये कि अधिकारियों को न मरीजों की फिक्र है और न वह मान्यता को लेकर चिंतित हैं।

[box type=”shadow” ]दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसीयू में सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कुछ दिन पहले ही यहां पोर्टेबल एक्सरे मशीन लगाई गई और अब ऑक्सीजन की जांच को एबीजी  (आर्टिरीअल ब्लड गैस एनालाइसिस) मशीन लग गई है। यह मशीन दिल, गुर्दे और फेफड़ों की स्थिति पता लगाने में मददगार होगी। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके टम्टा ने बताया कि मशीन को आइसीयू में स्थापित करा दिया गया। मशीन से ब्लड सैंपल लेकर मरीजों के शरीर में ऑक्सीजन की जांच की जाएगी। इसके अलावा इस मशीन से जांच करने पर दिल, गुर्दे और फेफड़ों की स्थिति का पता लगाया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि यह मशीन काफी कीमती और किफायती है। इसका सीधा लाभ गंभीर मरीजों को होगा। वहीं, चिकित्सकों को भी उपचार में मदद मिलेगी।

एबीजी मशीन ब्लड में कार्बन डायआक्साइड, ऑक्सीजन, बाइकार्बोनेट आयन, पीएच लेवल की सटीक जांच करेगी। बीमारी पता होते ही उसका तत्काल उपचार शुरू हो सकेगा। इसके अलावा रक्त का मिनरल टेस्ट भी हो सकेगा। इसमें सोडियम, पोटैशियम, हीमोग्लोबिन का स्तर पता लगाया जा सकेगा।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!