Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा- साढ़े तीन साल में उनकी सरकार ने 85 प्रतिशत वादों को पूरा किया

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारी सरकार ने आज 3.5 साल पूरे कर लिए हैं। हम भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस का अभ्यास कर रहे हैं और हमने लोगों से 80-85 फीसद वादे पूरे किए हैं।

पीएम मोदी ने विश्व में भारत को दिलाई नई पहचान 

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दुनिया में आज भारत की जो छवि और पहचान बनी है, उसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करिश्माई व्यक्तित्व को जाता है। प्रधानमंत्री को जन्म दिन की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने मोदी को दृढ़ इच्छाशक्ति, विशाल व्यक्तित्व का धनी, कुशल प्रशासक और प्रभावी कार्यसाधक बताया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने देशहित में ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनके बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। बाबा केदारनाथ के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा एवं आस्था है। केदारनाथ का पुननिर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन व केंद्र के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस क्रम में उन्होंने ऑल वेदर रोड, ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना, टिहरी लेक डेवलपमेंट, समेकित सहकारी विकास परियोजना, स्मार्ट सिटी, जमरानी बांध परियोजना, सुमाड़ी में एनआइटी परिसर, डोईवाला में सीपैट, उड़ान योजना समेत अन्य केंद्र पोषित योजनाओं का जिक्र किया।

मुख्यमंत्री आज पिथौरागढ़ के दौरे पर

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शुक्रवार को पिथौरागढ़ में आपदा प्रभावितों के लिए स्थापित राहत शिविरों का निरीक्षण कर प्रभावितों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री शुक्रवार दोपहर पिथौरागढ़ पहुंचेंगे। आपदा राहत शिविरों के निरीक्षण के उपरांत वह नवनिर्मित कार पार्किंग एवं नर्सिंग कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। शाम को मुख्यमंत्री विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह विभागीय अधिकारियों के साथ जिला समीक्षा बैठक व कार्यकर्त्‍ताओं के साथ बैठक में हिस्सा लेंगे। रात्रि विश्राम पिथौरागढ़ में करने के बाद मुख्यमंत्री शनिवार को देहरादून लौटेंगे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!