Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में केंद्र से वैक्सीन की 3.20 लाख खुराक मिल जाने के बाद अब टीकाकरण केंद्रों पर दोबारा जुटने लगी भीड़

आकाश ज्ञान वाटिका, 6 मई 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। वैक्सीन की कमी के कारण पिछले कुछ दिन से बहुत कम कम टीकाकरण किया जा रहा था। पर केंद्र से वैक्सीन की 3.20 लाख खुराक मिल जाने के बाद अब टीकाकरण केंद्रों पर दोबारा भीड़ जुटने लगी है। बुधवार को प्रदेश में 432 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। राज्य प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह मर्तोलिया ने बताया कि 42268 व्यक्तियों को टीका लगा है। 45 साल से अधिक उम्र के 39,108 व्यक्तियों को टीका लगा है। वहीं, 6578 फ्रंटलाइन वर्कर्स व 582 स्वास्थ्य कर्मियों को भी टीका लगाया गया है। इस तरह राज्य में अब तक चार लाख, 80 हजार, 484 व्यक्तियों का पूर्ण टीकाकरण हो चुका है। वहीं 17 लाख, एक हजार 989 व्यक्तियों को वैक्सीन की पहली डोज लग चुकी है।

गढ़वाल भ्रातृमंडल के सभागार में 45 से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिसमें 235 व्यक्तियों को टीका लगा। भीड़ को देखते हुए टीकाकरण छह मई को भी जारी रखा जाएगा। क्षेत्रीय विधायक विनोद चमोली ने भी टीकाकरण का जायजा लिया व जन सामान्य को टीका लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इस केंद्र को 18-44 आयुवर्ग के लिए भी उपयोग में लाया जा सकता है। इस दौरान सचिव दीपक नेगी, महासचिव सर्वेंद्र फर्सवाण, जनसंपर्क अधिकारी जयपाल सिंह रावत, अरुण थपलियाल आदि उपस्थित रहे।

सिद्ध पीठ श्री सनातन धर्म मंदिर प्रेमनगर के सभागार में लगातार दूसरे दिन टीकाकरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग से निर्मला पांडे और लीला नौटियाल ने करीब 200 व्यक्तियों का टीकाकरण किया। जनसामान्य में टीकाकरण को लेकर त उत्साह दिखा। इस दौरान मंदिर समिति के प्रधान सुभाष माकिन, विनोद कुमार, रवि भाटिया, उदय दत्ता आदि मौजूद रहे।

दून मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में हर दिन कई बैंककर्मी फ्रंटलाइन वर्कर के रूप में वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। वह इसके लिए सरकार के किसी शासनादेश का हवाला दे रहे हैं। इस कारण आए दिन हंगामे की स्थिति बन रही है। ऐसे में बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने स्वास्थ्य महानिदेशालय से दिशा-निर्देश मांगे। स्वास्थ्य महानिदेशालय ने साफ किया है कि यदि कोई बैंककर्मी 45 वर्ष से ऊपर है तो वह टीका लगवा सकता है। इससे कम उम्र के व्यक्ति को वैक्सीन 18-44 वर्ष के आयुवर्ग का टीकाकरण शुरू होने के बाद ही लग पाएगी।

बैंककर्मी खुद को फ्रंटलाइन वर्कर की श्रेणी में बता रहे हैं, लेकिन फिलवक्त फ्रंटलाइन वर्कर का नवीन पंजीकरण नहीं किया जा रहा है। कुछ वक्त पहले फ्रंटलाइन वर्कर में गैर लाभार्थियों का टीकाकरण होने के कारण इस श्रेणी में नवीन पंजीकरण बंद कर दिए गए थे। ऐसे में रोजाना बड़ी संख्या में बैंककर्मियों के टीकाकरण के लिए पहुंचने से अस्पताल प्रशासन भी दिक्कत झेल रहा है। इसके लेकर वहां स्टाफ को भी काफी दिक्कत हो रही है।

अस्पताल की टीकाकरण प्रभारी सुधा कुकरेती का कहना है कि रोजाना कई बैंक कर्मचारी पहुंच रहे हैं, और टीका लगवाने की मांग करते हैं। लेकिन फ्रंटलाइन वर्कर्स का अब कोई पंजीकरण नहीं हो रहा है। स्वास्थ्य महानिदेशालय से भी पूछा गया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया है। अब जो भी निर्देश मिलेंगे, उसी के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!