Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

सभी जिलों में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारा जायेगा : शेर सिंह गड़िया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 13 दिसम्बर 2020, हल्द्वानी (सूचना)। बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से विकास की जो योजनायें संचालित की जा रही हैं उनसे आम एवं गरीब आदमी की जिन्दगी संवारी जा सकती है। यह विचार उपाध्यक्ष राज्य स्तरीय बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष श्री शेर सिंह गड़िया ने आयोजित प्रेस वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि बीस सूत्रीय के अन्तर्गत अनेक ऐसी योजनायें हैं जिसका लाभ देकर हम आम गरीब आदमी को विकास की धारा में जोड़ते हुए उनका आर्थिक एवं सामाजिक विकास कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के चलते विकास कार्याे मे गतिरोध हुआ है, लेकिन अब स्थिति बेहतर है। ऐसे में प्रदेश के सभी जिलों में बीस सूत्रीय कार्यक्रम की योजनाओं को अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से धरातल पर उतारा जायेगा। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के तहत वर्चुवल माध्यम से ही समीक्षा की जा रही है लेकिन अब ग्रामीण स्तर पर प्रत्येक ब्लाक में बीस सूत्रीय कार्यक्रम अनुश्रवण समितियाँ बनाई जा रही है। इस समिति में सम्बन्धित उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा नामित सदस्य बीस सूत्रीय कार्यक्रमों का सत्यापन करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद स्तर पर उनके द्वारा बैठकें आयोजित कर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों की गहन समीक्षा की जायेगी।

श्री शेर सिंह गड़िया ने कहा कि बीस सूत्रीय कार्यक्रम के माध्यम से जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल योजना को प्रभावी तरीके से क्रियान्वित किया जायेगा। उन्होंने कहा कि टीकाकरण, लघु सिचाई, मनरेगा, अनुसूचित जनजाति विकास, पीएमजीएसवाई के अन्तर्गत गाँवों को सड़क से जोड़ने की योजनाओं को प्राथमिकता दी जायेगी। इसके साथ ही महिलाओ को आर्थिक रूप से स्वावलम्बी बनाने तथा स्वरोजगार से जोड़ने के लिए महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आगे लाया जायेगा।

श्री शेर सिंह गड़िया ने बताया कि पिछले सितम्बर माह तक बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन में जनपद अल्मोड़ा 82.63 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर प्रथम स्थान पर जबकि जनपद नैनीताल 80 प्रतिशत लक्ष्य हांसिल कर दूसरे स्थान पर तथा रूद्रप्रयाग 75.91 प्रतिशत लक्ष्य हासिल कर तीसरे स्थान पर आंका गया है। उन्होंने कहा कि जनपद नैनीताल में अठारह मदों में ए श्रेणी दो मदों मे बी श्रेणी तीन मदों में डी श्रेणी प्राप्त की।
प्रथम बार जनपद पहुँचने पर दर्जा मंत्री प्रकाश चन्द्र हर्बोला, पूर्व दर्जा मंत्री डॉ० अनिल कपूर डब्बू के अलावा आनन्द बल्लभ पाण्डे, राजेन्द्र सिह जीना, गोविन्द टाकुली, विनीत अग्रवाल, मधुसूदन जोशी, संजय दुम्का तथा मुकुल आदि ने बुके देकर स्वागत किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!