Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

पतंजलि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्र छात्रओं के मोबाइल छीनने पर हंगामा

फीस से जुड़ा सरकार का आदेश लेकर पतंजलि आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय पहुंचे छात्र छात्रओं के मोबाइल छीनने पर हंगामा हो गया। छात्रों ने आचार्य बालकृष्ण के सुरक्षाकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया। एसओ बहादराबाद के बाद सीओ कनखल को पतंजलि पहुंचकर हंगामा शांत कराना पड़ा। बाद में छात्रों ने लिखित माफी मांगी।

फीस वृद्धि को लेकर प्रदेश भर के छात्र करीब दो सप्ताह से देहरादून में आंदोलन कर रहे थे। इनमें पतंजलि आयुर्वेद विवि के छात्र-छात्रएं भी शामिल रहे। सरकार ने फीस को लेकर एक आदेश जारी किया है। सोमवार को बड़ी संख्या में छात्र-छात्रएं सरकार का आदेश लेकर पतंजलि आयुर्वेद विवि पहुंचे और वहां मौजूद कर्मचारियों से कुलपति आचार्य बालकृष्ण से मुलाकात कराने के लिए कहा। उनकी मुलाकात करा दी गई। ऐसा बताया गया है कि आचार्य बालकृष्ण और छात्र छात्रओं की मुलाकात के दौरान कुछ छात्र अपने मोबाइल से इसकी वीडियो बनाने लगे।

आचार्य बालकृष्ण के सुरक्षाकर्मियों ने छात्रों के हाथ से मोबाइल छीन लिए। जिस पर छात्र भड़क गए और कहासुनी के बाद हंगामा हो गया। छात्रों का आरोप है कि आचार्य बालकृष्ण के सुरक्षाकर्मियों ने उनके साथ मारपीट की है। आरोप है कि एक छात्र को भी थप्पड़ मारा गया है। छात्रों के हंगामा की सूचना पर बहादराबाद थानाध्यक्ष गो¨वद कुमार पतंजलि विवि पहुंचे और छात्र-छात्रओं को मनाने का प्रयास करने लगे, लेकिन छात्र कार्रवाई की मांग करने लगे।

तब सीओ कनखल पूर्णिमा गर्ग को मौके पर पहुंचना पड़ा। करीब दो घंटे के बाद हंगामा शांत हो सका। इस बारे में जब आचार्य बालकृष्ण का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो उनका मोबाइल बंद मिला। वहीं एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि छात्र छात्रओं की सहमति के बाद गतिरोध खत्म हो गया है।

पतंजलि योगपीठ के प्रवक्ता एसके तिजारावाला ने बताया कि इस घटना की जानकारी नहीं है, जानकारी लेकर ही इस बारे में बताया जा सकता है। मारपीट जैसी कोई बात नहीं है, किसी की कोई नाराजगी है तो उसे दूर कर लिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!