Breaking News :
>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बदरीनाथ में की पूजा-अर्चना

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 नवंबर 2020, मंगलवार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बद्रीनाथ आकर नारायण की पूजा अर्चना की। इसके बाद बदरीनाथ धाम में उन्हें यूपी पर्यटन गेस्ट हाउस का शिलान्यास करना है। इससे पहले दोनों सीएम गौचर से हैलीकाप्टर से बद्रीनाथ पहुंचे। हैलीपेड से सीधे मंदिर पहुंचकर उन्होंने पूजा अर्चना की। इस दौरान रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने पूजा अर्चना कराई। बदरीनाथ धाम में 10 प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। दोनों सीएम माणा में आइटीबीपी कैंप में जवानों से भी मिल सकते हैं।

[box type=”shadow” ]विदित रहे कि बीते रोज केदारनाथ में जबरदस्त बर्फबारी के कारण उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत आठ घंटे फंसे रहे थे। रविवार को योगी आदित्यनाथ और त्रिवेंद्र सिंह रावत केदारनाथ पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद दोनों नेताओं ने केदारनाथ के कपाट बंद होने के दौरान पूजा में भाग लिया। इसके बाद उन्हें सोमवार सुबह नौ बजे बदरीनाथ रवाना होना था। बदरीनाथ में दर्शनों के बाद योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश के अतिथि गृह के भूमि पूजन में शामिल होना था, लेकिन मौसम अनुकूल न होने के कारण वे बदरीनाथ नहीं जा पाए।दोपहर होते-होते बर्फबारी तेज हो गई।

इस पर गढ़वाल मंडल विकास निगम के अतिथि गृह में दोनों नेता मौसम साफ होने का इंतजार करते रहे। दोपहर बाद उत्तराखंड सरकार के हेलीकॉप्टर ने तीन बार केदारनाथ के लिए उड़ान भरी, लेकिन कोहरे के कारण हेलीकॉप्टर गौरीकुंड से आगे नहीं जा पाया। चमोली के पुलिस अधीक्षक यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि दोनों मुख्यमंत्री गौचर पहुंचे और आइटीबीपी के विश्राम गृह में रात्रि विश्राम किया।

[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!