Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अनोखी एवं सराहनीय पहल : रेसकोर्स के पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी प्रेशर कुकर से विभिन्न जगहों पर लोगों को दिला रहे निःशुल्क भाप

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 मई 2021, शनिवार, देहरादून। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर ने सभी की चिंता बढ़ा दी है। इसी चिंता को देखते हुए रेसकोर्स के पार्षद देवेंद्र पाल सिंह मोंटी ने अनोखी पहल की है। वह प्रेशर कुकर से विभिन्न जगहों पर नागरिकों को निःशुल्क भाप दिला रहे हैं।

मोंटी ने बताया कि जिप्सी पर उन्होंने गैस-चूल्हा रखा हुआ है। जिसमें प्रेशर कुकर में पानी के साथ नीम, कपूर, विक्स और तुलसी डालकर उसे गर्म किया जाता है। इस दस लीटर के कुकर में पाइप लाइन इस तरह जोड़ी गई है ताकि एक साथ चार लोग शारीरिक दूरी बनाकर भाप ले सकें। उन्होंने बताया कि शुक्रवार से इस अभियान को शुरू किया गया और जिप्सी को दो घंटे के लिए कोरोनेशन अस्पताल के बाहर लगाया। जिसमें 30 से अधिक व्यक्तियों ने भाप ली। मोंटी ने बताया कि इस स्टीम थैरेपी से कोरोना से बचा जा सकता है।

दुनिया में सबसे बड़ा काम सेवा करना है। मुसीबत के समय में स्वजन की सेवा तो सभी करते हैं, लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो अपनी जान हथेली पर रखकर कोविड संक्रमित शवों का निश्शुल्क रूप से अंतिम संस्कार करवा रहे हैं। इनकी सेवा भाव को देखते हुए जिला प्रशासन ने भी इन्हें निर्धन व बेसहारा कोरोना मृतकों के अंतिम संस्कार के लिए अधिकृत कर दिया है।

पूर्व पार्षद संतोख सिंह नागपाल व उनके साथी पिछले साल से कोरोना संक्रमित मरीजों के शवों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। टीम के सदस्य गुरजिंदर सिंह आनंद ने बताया कि कोरोना की दूसरी लहर में अभी तक वह 55 से अधिक कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के शवों का निश्शुल्क अंतिम संस्कार कर चुके हैं। इसमें वे लोग शामिल हैं, जो गरीब व बेसहारा हैं। ऐसे लोग जिनका अंतिम संस्कार करने के लिए कोई आगे नहीं आ रहा है। इसमें कुछ सहायता जिला प्रशासन कर रहा है। जबकि कुछ वे सभी मिलकर कर रहे हैं, सरदार रविंद्र सिंह आनंद, संतोख सिंह नागपाल, गुरजिंदर सिंह आनंद, नीरज ढींगरा, हरदीप सिंह, अमित पारीख व अमरजीत सिंह।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!