Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

‘देश के शहीद जांबाजों की वीर नारियां अनुकरणीय उदाहरण, समाज में आदर्श के रूप में मार्गदर्शन दे रही’ : अजय भट्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 27 दिसम्बर 2021, सोमवार, रानीखेत केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने कहा कि देश के शहीद जांबाजों की वीर नारियां अनुकरणीय उदाहरण हैं। वीरांगनाएं समाज में आदर्श के रूप में मार्गदर्शन दे रही हैं। बलिदानी जांबाजों की वजह से ही देशवासी सुरक्षित हैं। उनकी वीर नारियों के त्याग को सेल्यूट जो हरेक भारतीय को देशसेवा की सीख दे रही हैं। उन्होंने वीरांगनाओं को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री ने भट्ट ने भारतीय सेना के कुमाऊं रेजिमेंट सेंटर मुख्यालय (केआरसी) स्थित शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर बलिदानी सपूतों को नमन् किया। 

भारतीय सेना के ऐतिहासिक सोमनाथ मैदान स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने बलिदानी सूपतों को नमन् किया। उन्होंने भारतीय फौज की सैन्य परंपरा बेहद गौरवशाली व इतिहास समृद्ध रहा है। बाद में उन्होंने केआरसी की कुमाऊं शॉल फैक्ट्री में कार्यरत वीरांगनाओं को सम्मानित किया। कहा कि देश के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने वाले रणबाकुरों के बूते राष्ट्रवासी सुरक्षित हैं। देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सूपतों की करीब 20 वीर नारियां कारखाना में केवल मनोयोग से मेहनत ही नहीं कर रही हैं बल्कि अपने जज्बे से हरेक नागरिक को राष्टï्र के लिए समर्पण व देशसेवा का भाव भी जगा रहीं। इस दौरान कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी, पुष्पा भट्ट, भाजपा प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विमला रावत, वरिष्ठ नेता दीप भगत, धन सिंह रावत, राजेंद्र जसवाल, प्रेम शर्मा आदि मौजूद रहे। 

केआरसी मुख्यालय स्थित पर्यटन नगरी रानीखेत में टूरिज्म को बढ़ावा दिए जाने की बात पर भट्ट ने कहा कि रोपवे का मामला कहां लटका है, पता लगाया जाएगा। रोपवे निजी कंपनी लगाती हैं। वह समस्याओं का आकलन कर अपना व्यवसाय करती हैं। कोई प्रस्ताव आएगा तो राज्य सरकार से मंगाएंगे। एक जवाबी सवाल पर बोले कि कैंट बोर्ड भविष्य में कई अच्छी सुविधाएं मिलेंगी। एक्ट में संशोधन होने हैं। अभी बहुत ज्यादा बोलना ठीक नहीं। संवेदनशील बिंदू हैं लेकिन आने वाले दौर में सुखद परिणाम दिखेंगे। उत्तराखंड में चारों धामों में व पर्यटन सर्किट्स में काफी करोड़ों के काम चल रहे हैं। भविष्य में और बेहतर योजनाएं चलाई जाएंगी। 

गोल्फ मैदान को पर्यटकों के लिए खोले जाने के मसले पर केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री भट्ट ने कहा कि कैंट बोर्ड के नामित सदस्य मोहन नेगी ने प्रस्ताव दिया है। इस पर नए सिरे से वह अध्ययन कर रहे हैं। भट्ट ने कहा कि यह पहला मौका है जब उन्होंने पहली बार महानिदेशक (रक्षा मंत्रालय) को रानीखेत भेजा ताकि छावनी क्षेत्र में जनहित से जुड़ी समस्याओं का ठोस निदान निकाला जा सके। करीब चार करोड़ रुपये की घोषणाएं कराई गई हैं। चौबटिया नागपानी रोड की समस्या सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर नियम व कानून से बाहर नहीं जाया जा सकता। उम्मीद है सुखद परिणाम आएंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!