Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्ड

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा- सीएए को लागू करने से कोई राज्य इन्कार नहीं कर सकता

केंद्रीय संसदीय कार्य एवं भारी उद्योग राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) को लागू करने से कोई राज्य इन्कार नहीं कर सकता। राज्यों को इसे हर हाल में लागू करना ही होगा, क्योंकि नागरिकता का विषय केंद्र का है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक अर्थव्यवस्था का एक चक्र व परिस्थिति होती है और इसी हिसाब से उसे देखा जाता है।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने सीएए पर बात रखी। उन्होंने कहा कि इस कानून में पहली बार संशोधन नहीं हुआ है। 1955 से अब तक कई संशोधन हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि कानून में जो हालिया संशोधन हुआ है, उसे लागू करने से राज्य इन्कार नहीं कर सकते। फिर चाहे वह केरल हो अथवा पश्चिम बंगाल, सभी राज्यों को इसे लागू करना ही है।

अर्थव्यवस्था से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि परिस्थितिवश इसमें उतार-चढ़ाव आते रहते हैं। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से महंगाई काबू में है। यदि कहीं कोई दिक्कत आती है तो केंद्र सरकार तुरंत निर्णय लेती है। ऑटो सेक्टर का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि इस सेक्टर में स्थिति अब बेहतर हुई है।

भारी उद्योग राज्यमंत्री ने कहा कि ऑटो सेक्टर में यह निर्णय लिया गया कि एक अप्रैल 2020 तक बीएस-4 के जो भी वाहन पंजीकृत होंगे, वह अगले 15 साल तक सड़कों पर दौड़ेंगे। अलबत्ता, एक अप्रैल 2020 के बाद सिर्फ बीएस-6 वाहन ही पंजीकृत होंगे।

इसके अलावा इलेक्ट्रिक वाहन भी चरणबद्ध ढंग से लाए जा रहे हैं। इसके पीछे मंशा कार्बन को कम करने की है। एक अन्य प्रश्न पर उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के 36 सदस्य जम्मू-कश्मीर के दौरे पर जाएंगे। उनका भी कार्यक्रम लगा है। इस अभियान के जरिये वहां की जनता को बताया जाएगा कि 370 उनके हित में नहीं थी। इस मौके पर भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत भी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!