Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे ताबड़-तोड़ चुनावी सभायें

आकाश ज्ञान वाटिका, 25 फ़रवरी 2022, शुक्रवार, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण के मतदान में प्रचार के अंतिम दिन भाजपा के दिग्गज मोर्चे पर रहेंगे। भाजपा के चाणकय माने जाने वाले अमित शाह के साथ केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को ताबड़-तोड़ चुनावी सभाएं करेंगे। पांचवें चरण का मतदान 27 फरवरी को होना है। पांचवें चरण में 11 जिलों की 61 सीटों पर मतदान होगा। भाजपा ने 2017 में इस चरण में 47 सीटें जीती थी।

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को सबसे पहले अम्बेडकर नगर के आलापुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद इनका दौरा प्रयागराज का है। प्रयागराज में अमित शाह की सोरावं में जनसभा होगी। इसके बाद कौशांबी के सिराथू में अमित शाह भाजपा के प्रत्याशी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के समर्थन में सभा करेंगे। कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र के सौरई बाजार में अमित शाह के साथ सभा में केन्द्रीय राज्यमंत्री कौशाल किशोर तथा सांसद राजवीर सिंह भी होंगे।

प्रयागराज के बाद अमित शाह की सभा प्रतापगढ़ के रामपुर खास में होगी। जिसको कांग्रेस का गढ़ माना जाता है। यहां से पूर्व राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी लगातार आठ बार विधायक रहे हैं, जबकि 2017 में उनकी बेटी अराधना मिश्रा मोना ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव जीता था। भाजपा का प्रयास प्रतापगढ़ में कांग्रेस के इस किले को भी ढहाने का है। यहां के रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के रामपुर बावली चौराहे पर अमित शाह जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को सुल्तानपुर, चित्रकूट व प्रयागराज में पार्टी के प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इस दौरान भी इनका सर्वाधिक समय प्रयागराज में बीतेगा। मुख्यमंत्री की आज की पहली सभा सुल्तानपुर के कटरा खानपुर में होगी। इसके बाद वह चित्रकूट जाएंगे। चित्रकूट में उनकी सभा पुलिस लाइन के सामने के मैदान में होगी। चित्रकूट के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ प्रयागराज पहुंचे। यहां के सोरांव विधानसभा क्षेत्र के रामनगर, डोरवा मार्ग पर उनकी पहली सभा होगी। इसके बाद करछना विधानसभा क्षेत्र के फुटावा तारा मुख्यालय के पास वह भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांगेगे। मुख्यमंत्री की प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के सरायममरेज में सभा होगी जबकि इलाहाबाद पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के करबला तिरहा पर जनसम्पर्क के बाद लोकनाथ चौराहा प्रयागराज में जनसभा भी करेंगे।

केन्द्र सरकार में सूचना व प्रसारण मंत्री तथा उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सह प्रभारी अनुराग ठाकुर की भी आज प्रतापगढ़ तथा बाराबंकी में सभा होगी। अनुराग ठाकुर प्रतापगढ़ के विश्वनाथगंज विधानसभा क्षेत्र के लालाबाजार में सभा करने के बाद दोपहर में नागेश्वर नाथ मंदिर के पास के क्षेत्र में जनसम्पर्क करेंगे। इसके बाद वह बाराबंकी के नगर पालिका परिषद प्रागंण बाराबंकी में जनसभा करेंगे।

भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी प्रयागराज, सुल्तानपुर एवं सिराथू में प्रचार करेंगे। प्रयागराज के मांडा के बढ़वारीकलां और कोरांव में उनकी सभा होगी। स्वतंत्रदेव सिंह इसके बाद सुल्तानपुर के लम्भुआ विधानसभा क्षेत्र के मेला वाली बाग मैदान में सभा करेंगे। सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र में सभा करने के बाद वह कौशांबी के जीजीआइसी में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित करेंगे।  

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!