Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

स्कूली शिक्षा पर केंद्रीय मंत्री और राज्य शिक्षा मंत्री एकमत नहीं, जावड़ेकर ने दी चेतावनी

नई दिल्ली। स्कूलों में शिक्षकों की कमी को लेकर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर और उनके सहयोगी मंत्री उपेंद्र कुशवाहा गुरूवार को अलग-अलग जानकारी देते दिखे। यह स्थिति तब बनी, जब दोनों ही स्कूली शिक्षा को एकीकृत करने के लिए तैयार की गई समग्र शिक्षा योजना को लांच करने पहुंचे थे। पहले बोलते हुए कुशवाहा ने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की भारी कमी है। इन्हें भरे बगैर स्कूलों की गुणवत्ता को ठीक नहीं किया जा सकता है। इसके बाद बोलने के लिए आए जावड़ेकर ने पूरी बात ही पलट दी। कुशवाहा का नाम लेते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक है। असली दिक्कत इनकी तैनाती की है। जो गड़बड़ है। ध्यान रहे कि कुशवाहा के पास स्कूली शिक्षा का ही प्रभार है।

राज्यों को चेतावनी
केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने कहा कि स्कूली शिक्षा में छात्र और शिक्षक का जो औसत तय किया गया है, उसके तहत तीस छात्रों पर एक शिक्षक होना चाहिए और यह संख्या मौजूद है। असली दिक्कत इनकी तैनाती को लेकर है, जो राज्यों में ठीक ढंग से नहीं लागू है। क्योंकि सभी शिक्षक राज्यों की राजधानी, बड़े शहरों और सर्वसुविधायुक्त शहरों में रहना चाहते है। इसके लिए राज्यों से कहा गया है कि वह शिक्षकों के असमान तैनाती की व्यवस्था को ठीक करें। ऐसे ना करने वाले राज्यों को हमने चेतावनी दी है, वह इसे ठीक करें, नहीं तो हम वित्तीय मदद भी नहीं देंगे। इस बीच मंच पर बैठे कुशवाहा थोड़े असहज दिखे।

2019 के चुनाव का विषय शिक्षा नहीं
केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने समग्र शिक्षा योजना को लांच करते हुए कहा इसका उद्देश्य घर-घर तक शिक्षा को पहुंचाने का है। वैसे भी शिक्षा ना कोई राजनीति का विषय है, ना ही यह 2019 के चुनाव का कोई विषय है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य इसे लेकर कोई राजनीति नहीं करेंगे, बल्कि इसे जल्द से जल्द लागू करने पर जोर देंगे।

समग्र शिक्षा में स्कूलों में अब रोज एक घंटा होगा खेल
नर्सरी से 12 वीं तक स्कूली शिक्षा को एक कड़ी में पिरोने का सरकार का सपना आखिरकार पूरा हो गया। जावड़ेकर ने कहा कि अब सरकारी स्कूलों में रोज एक घंटा खेल भी होगा। इस क्रम में उन्होंने सचिन तेंदुलकर का भी नाम लिया। इनमें व्यायाम, योग और खेल-कूद सबकुछ शामिल होगा।

केंद्रीय मंत्री जावडेकर ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसके लिए कोई अलग से शिक्षकों की तैनाती नहीं होगी, बल्कि स्कूल के प्रत्येक शिक्षक को इसके लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। उन्होंने बाल भारती स्कूल का उदाहरण दिया और कहा कि इन स्कूलों में प्रत्येक शिक्षक व्यायाम शिक्षक के रुप में काम करते है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!