Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड में आयोजित तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट करेंगे प्रतिभाग

भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा कल रामपुर तिराहे से 16 अगस्त से होगी शुरू

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 अगस्त 2021, रविवार, देहरादून। भाजपा की देश भर के 22 राज्यों 212 लोकसभा क्षेत्रों में आयोजित होने वाली जन आशीर्वाद यात्रा के तहत उतराखंड में भी 16 अगस्त को रामपुर तिराहे से यात्रा का शुभारम्भ किया जाएगा। केंद्रीय पर्यटन एवम रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट 16 अगस्त से उत्तराखंड में आयोजित तीन दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा में प्रतिभाग करेंगे।

उत्तराखंड में जन आशीर्वाद यात्रा करीब 375 किमी चलेगी इसके तहत पार्टी द्वारा 48 स्थानों पर कार्यक्रमो का आयोजन किया गया है। पार्टी द्वारा यात्रा को पूर्ण सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री पुष्कर सिंह काला के संयोजकत्व में बलजीत सोनी, कुसुम कंडवाल, खिलेंद्र चौधरी, राजेन्द्र बिष्ट को सह सयोंजक बनाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक रामपुर तिराहे से यात्रा में अजय भट्ट के साथ रहेंगे व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भाजपा मुख्यालय यात्रा में शरीक होंगे। यात्रा में विभिन्न स्थानों पर सरकार में मंत्री व प्रदेश पदाधिकारी प्रतिभाग करेंगे।

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने बताया कि 16 अगस्त को रामपुर तिराहे पर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के पश्चात मंगलौर नारसन बॉर्डर से जन आशीर्वाद यात्रा का प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट द्वारा शुभारंभ किया जाएगा।

मनवीर चौहान ने बताया कि 16 अगस्त को यात्रा मंगलौर रुड़की भगवानपुर होते हुए डॉट काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद देहरादून जिले में प्रवेश करेगी। यंहा आईएसबीटी धर्मपुर, कैंट राजपुर रोड विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रो होते हुए यात्रा प्रदेश मुख्यालय पहुँचेगी। डाट काली मंदिर से कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत प्रदेश मुख्यालय तक यात्रा में साथ रहेंगे। महामंत्री राजेन्द्र भंडारी महानगर कार्यालय देहरादून में प्रतिभाग करेगें।

17 अगस्त को आशीर्वाद यात्रा देहरादून से हरिद्धार के लिये प्रस्थान करेगी जिसमे केबिनेट मंत्री डॉ० धन सिंह रावत यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्धार मे यात्रा हरिद्धार ग्रामीण विधानसभा में यंहा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट यात्रा में साथ रहेंगे। हरिद्वार जिले में प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार भी उपस्थित रहेंगे। 17 अगस्त को यात्रा हरिद्वार से जसपुर होते हुए रात्रि विश्राम काशीपुर में होगा।18 अगस्त को गदरपुर, रुद्रपुर हल्द्वानी में जन आशीर्वाद यात्रा का आयोजन होगा।
इस दौरान केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के साथ कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य व स्वामी यतिस्वरा नंद प्रतिभाग करेगें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!