Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंरुद्रप्रयाग

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में रा.इं.काॅ. कोट बांगर में किया गया तहसील दिवस का आयोजन

कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जनवरी, 2023, मंगलवार, रुद्रप्रयाग। क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में उप जिलाधिकारी जखोली परमानंद राम की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय इंटरमीडिएट काॅलेज कोट बांगर में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा कुल 50 शिकायतें दर्ज की गई जिनमें 11 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया तथा शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित तहसील दिवस में :

➲ कोट बांगर प्रधान संगठन द्वारा कोट के अंतर्गत न्याय पंचायत स्तर पर आधार कार्ड बनाए जाने हेतु जन शिविर संचालित करने की मांग की गई।

➲ गैंठाणा-भेंतुला-सिरवाड़ी के ग्रामीणों ने मोटर मार्ग निर्माण के दो वर्ष बीत जाने के बाद भी मुआवजा नहीं मिलने की शिकायत दर्ज की।

➲ क्षेत्र पंचायत सदस्य श्रीमती पुनीता देवी द्वारा खंडाला नामी तोक में विद्युत विभाग के पोलों को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई।

➲ गेंठाणा प्रधान सरबीर सिंह मेंगवाल ने गेंठाणा के नए तोकों पर विद्युतीकरण करने की माँग की।

➲ सन बांगर निवासी कर्ण सिंह ने मथ्या कोड़ा गदेरा में पुलिया निर्माण को लेकर तथा मंगला रावत द्वारा नंदा गौरा योजना से लाभान्वित करने की माँग की।

➲ सामाजिक कार्यकर्ता चिरंजी प्रसाद सेमवाल ने बधाणीताल, क्षीरसागर, गेंठाणा, तडाग ताल, भीम चूल्हा, धारकुड़ी पूर्वी बांगर आदि स्थलों को पर्यटन से जोड़ने तथा लस्तर नहर पर क्षतिग्रस्त डाट पुलियों के निर्माण को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

➲ क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश शाह ने बधाणी बांगर के ऊपर बरसात के समय पहाड़ी दरकने के कारण पत्थर गिरने का भय बने रहने की शिकायत की।

➲ जखवाड़ी मल्ली की प्रधान श्रीमती शशि देवी ने आँगनवाड़ी केंद्र स्वीकृत किए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

➲ जखवाड़ी तल्ली की रेखा देवी ने बच्चे की पढ़ाई हेतु आर्थिक सहायता दिए जाने को लेकर प्रार्थना-पत्र दिया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि तहसील दिवस के अवसर पर जो भी शिकायतें एवं समस्यायें जन प्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय जनता द्वारा दर्ज कराई गई हैं। उन समस्याओं का समय से शीघ्रता से शीघ्र समाधान करना सुनिश्चित करें। किसी भी आवेदन पत्र में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

तहसील दिवस में जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल, जिला हौम्योपैथिक अधिकारी डाॅ०. निशा फर्त्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रेम सिंह रावत, खंड विकास अधिकारी जखोली सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार जखोली राम किशोर ध्यानी, अपर जिला सहायक कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, वीडीओ उत्तम राणा सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!