Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
उत्तराखण्डविशेष

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न – शिव प्रसाद सेमवाल, प्रदेश अध्यक्ष एवं अलोक शर्मा बने प्रदेश महासचिव

आकाश ज्ञान वाटिका, देहरादून। आज, रविवार, १३ अक्टूबर, २०१९ को उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव कराये गए। चुनाव प्रक्रिया शहर के एक होटल में कड़ी सुरक्षा के बीच सुचारू रूप से सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई । विदित हो कि उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के चुनाव केवल प्रदेश महासचिव पद के लिये कराये गए। अध्यक्ष के साथ ही अन्य सभी 19 पदाधिकारी निर्विरोध चुन लिए गये । निर्विरोध चुने गए १९ पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार है: अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष-२ पद, संगठन मंत्री, सह संगठन मंत्री, सह सचिव-२ पद, मीडिया प्रभारी-२ पद, गढ़वाल मंडल संयोजक-३ पद, कुमाऊँ मंडल संयोजक-३ पद, सोशल मीडिया प्रभारी। प्रदेश महासचिव पद के लिए दो प्रत्याशी, आलोक शर्मा एवं संजीव पंत चुनाव मैदान में थे।

सुबह 10 बजे से चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई तथा दोपहर 2 बजे तक चले  इस चुनाव में कुल 75.7 फीसदी मतदान हुआ । कुल 152 मतदाताओं में से 115 ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आज ही सायं 3 बजे से मतगणना शुरू हुई। मतगणना 6 चरणों में कराई गई। अलोक शर्मा पहले ही चरण से लगातार बढ़त बनाये हुए थे। अलोक शर्मा को कुल 72 मत मिले जबकि संजीव पंत को 43 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार अलोक शर्मा कुल 29 मतों प्रदेश महासचिव पद पर विजयी घोषित हुए। इसके उपरान्त सभी सफल प्रत्याशियों को चुनाव अधिकारियों द्वारा प्रमाण पत्र दिये गए । एसोसिएशन के सभी सदस्यों ने जीत का जश्न मनाया।

चुनाव को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण माहौल में सम्पन्न करने का पूरा श्रेय चुनाव अधिकारियों मनीष वर्मा, सुनील गुप्ता और अवधेश नौटियाल को जाता है।

उत्तराखण्ड वेब मीडिया एसोसिएशन के पदाधिकारी/कार्यकारिणी सदस्य:

  • प्रदेश अध्यक्ष : शिव प्रसाद सेमवाल
  • प्रदेश महासचिव : अलोक शर्मा
  • देश वरिष्ठ उपाध्यक्ष : मनोज इष्टवाल
  • प्रदेश कोषाध्यक्ष : राकेश बिजल्वाण
  • प्रदेश संगठन मंत्री : दीपक धीमान
  • प्रदेश उपाध्यक्ष : राजकुमार राण, विनय भट्ट
  • प्रदेश सह सचिव : घनश्याम चन्द्र जोशी, सोमपाल सिंह
  • प्रदेश मीडिया प्रभारी : रजनीश सैनी
  • प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी : स्वप्निल
  • प्रदेश सह संगठन मंत्री : अमित आनन्द
  • प्रदेश सह मीडिया प्रभारी : आशीष नेगी, अमित अमोली
  • संयोजक कुमाऊँ मंडल : अनिल शाह, नविन चन्द्र जोशी, अंजू बिष्ट
  • संयोजक गढ़वाल मंडल : सुधीर पंचभैया, भूपेश्वर पैन्यूली, सबनम कुरैशी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!