Breaking News :
>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

महाराष्ट्र की उद्धव सरकार की मुश्किलें बढ़ी, कैबिनेट मंत्री एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायकों से नहीं हो पा रहा संपर्क

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2022, मंगलवार, मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार मुश्किल में है। कैबिनेट मंत्री और शिवेसना नेता एकनाथ शिंदे समेत 18 विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है। बताया जा रहा है कि एकनाथ समेत 18 विधायक गुजरात के सूरत पहुंच गए हैं। चर्चा है कि एकनाथ शिंदे और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच पिछले कुछ समय से संबंध ठीक नहीं चल रहे हैं। एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग के बाद से ही पार्टी आलाकमान का एकनाथ शिंदे से संपर्क नहीं हुआ है।

सोमवार को हुए एमएलसी चुनाव के बाद उद्धव ठाकरे के लिए नई आफत आ गई है। एमएलसी की 10 सीटों पर हुए चुनाव के परिणाम महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी गठबंधन के लिए ठीक नहीं रहे। एमएलसी चुनाव में भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने जीत हासिल की। जबकि सत्ताधारी गठबंधन की सहयोगी कांग्रेस को एमएलसी चुनाव में झटका लगा है। कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार जीत दर्ज कर सका जबकि एनसीपी और शिवसेना के दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की।

राज्य के मुख्यमंत्री सीएम उद्धव ठाकरे को एमएलसी चुनाव में क्रास वोटिंग का शक है। इसीलिए उन्होंने अपनी पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। सीएम उद्धव ने दोपहर 12 बजे पार्टी विधायकों की आपात बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि सोमवार को हुए चुनाव में कांग्रेस के चंद्रकांत हंडोरे को हार का सामना करना पड़ा। उद्धव को संदेह है कि क्रास वोटिंग के चलते कांग्रेस प्रत्याशी की हार हुई है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद एकनाथ शिंदे के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। शिंदे के घर के बाहर भारी तादाद में पुलिसकर्मियों को देखा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!