Breaking News :
>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना कोरोना काल के बाद से नहीं हो पाई शुरू, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 अप्रैल 2021, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई उड़ान योजना कोरोना काल के बाद से शुरू नहीं हो पाई है। स्थिति यह है कि उड़ान सेवा के तहत शुरू की गई देहरादून से पिथौरागढ़ हवाई सेवा और देहरादून से टिहरी, श्रीनगर तथा गौचर हेली सेवा कुछ दिनों तक चलने के बाद अब तक बंद पड़ी हुई है। दरअसल, प्रदेश में केंद्र सरकार के सहयोग से उड़ान योजना शुरू की गई। इस योजना के तहत प्रदेश में दो फिक्सड विंग हवाई सेवा और 13 स्थानों से हेली सेवाओं का संचालन किया जाना है। इसमें देहरादून से पंतनगर और देहरादून से पिथौरागढ़ की हवाई सेवा संचालित होनी थी, जो बीते एक साल से संचालित नहीं हो रही है। हेली सेवाओं में सरकार ने वर्ष 2019 के अंत में नई टिहरी, चिन्यालीसौड़, गौचर, श्रीनगर व देहरादून को शुरू किया। ये हवाई सेवाएं भी कोरोना काल के बाद से ही बंद पड़ी हुई हैं।

पिछली त्रिवेंद्र सरकार ने जीरो टालरेंस की नीति अपनाते हुए भ्रष्ट व नाकारा कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने की योजना बनाई। इसके लिए बाकायदा शासनादेश जारी किया गया। विभागाध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई कि 50 साल से अधिक उम्र के ऐेसे कर्मचारियों की सूची तैयार कर शासन को सौंपी जाए, ताकि इन कर्मचारियों की कुंडली खंगाली जा सके। जिन पर गंभीर आरोप हों और इतिहास भी ठीक न हो, उन्हें अनिवार्य सेवानिवृत्ति दी जाए। सरकार का आदेश मिलते ही विभागों में सूचियां को बनाने का काम शुरू हुआ लेकिन जाने क्यों कुछ दिनों बाद ही इससे नजरें फेर ली गईं। इससे नाकारा कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। शासन ने रिमाइंडर भेजा तो कागजी प्रक्रिया फिर शुरू हुई। अब प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन होने के बाद से पूरी प्रक्रिया लंबित पड़ी हुई है। अब शासन व कर्मचारी, दोनों की नजरें ही नए सरकार के रुख पर टिकी हुई है।

उत्तराखंड योग प्रदेश के रूप में अब तेजी से पहचान बना रहा है। हरिद्वार, ऋषिकेश समेत आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में देश-विदेश से साधक योग सीखने आते हैं। सरकार ने योग को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं बनाई हैं। इनमें से एक योजना योग प्रशिक्षितों को रोजगार देने की है। वर्ष 2016 में तत्कालीन प्रदेश सरकार ने 21 जून, यानी विश्व योग दिवस के दिन 20 हजार योग प्रशिक्षितों को रोजगार देने का एलान किया। इसके लिए योजना भी बनाने की बात कही गई। स्कूलों में योग को पाठ्यक्रम के रूप में शामिल करने पर सहमति बनी। सरकार के इस कदम से योग प्रशिक्षितों को इस क्षेत्र में रोजगार मिलने को लेकर आस भी जगी। अभी स्थिति यह है कि प्रदेश में योग प्रशिक्षितों की संख्या 25 हजार से अधिक पहुंच चुकी है, लेकिन पांच साल पहले की गई घोषणा धरातल पर उतर ही नहीं पाई है।

प्रदेश सरकार ने केंद्र की तर्ज पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग का एकीकरण का निर्णय लिया। कहा गया कि इससे युवाओं के कल्याण के कार्यों में तेजी लाई जा सकेगी। खिलाड़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा। इसके लिए वर्ष 2018 में कवायद शुरू की गई। कैबिनेट से इसका प्रस्ताव भी पारित कराया गया। शासन के अधिकारियों ने तो अधिकारिक आदेश से पहले ही दोनों विभागों के अधिकारियों में कार्यविभाजन भी कर डाला। इसे लेकर कर्मचारियों में विरोध शुरू हो गया। ऐसे में शासन द्वारा दोनों विभागों के कार्मिकों से आपत्तियां व सुझाव आमंत्रित किए गए। इस पर अधिकांश कर्मचारियों ने एकीकरण को लेकर अपना तीव्र विरोध दर्ज कराया है। कहा गया कि दोनों विभागों की कार्यशैली बिल्कुल अलग है। खेल अलग विधा है और युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों को खेल का अनुभव नहीं है। बढ़ते विरोध को देखते हुए फिलहाल सरकार ने इससे कदम पीछे खींचे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!