Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 जुलाई 2020, गुरुवार। मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी विकास दुबे के दो और साथियों को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। विकास के साथी प्रभात को कानपुर के पनकी और बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण को इटावा में एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इससे पहले बुधवार की सुबह विकास के खास गुर्गे अमर दुबे हमीरपुर में मुठभेड़ में मारा गया था।

बुधवार को फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने विकास के साथी प्रभात मिश्रा और दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। उसके कब्जे से चार पिस्टल और 44 कारतूस बरामद किए गए थे। इसमें 2 पिस्टल घटना के समय पुलिस से लूटी गई थीं। फरीदाबाद की कोर्ट में पेश करने के बाद यूपी पुलिस उसे ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर ला रही थी और एसटीएफ की टीम इस्कॉर्ट कर रही थी। कानपुर में आने पर पनकी थाना क्षेत्र में गाड़ी पंक्चर हो गई। इस बीच प्रभात मौका पाते ही पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने लगा और पीछा करने पर पुलिस पार्टी पर फायरिंग की। इसमें एसटीफ के दो आरक्षी गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं जवाबी फायरिंग में गोली लगने से प्रभात भी घायल हो गया। उसे अस्पताल ले ज़ाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। प्रभात मिश्रा का कोई आपराधिक इतिहास नहीं है और उसके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। दो जुलाई को बिकरू कांड में वह भी नामजद है और पुलिस ने पचास हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

उधर, इटावा सिविल लाइन पुलिस ने कचौरा रोड पर एक मुठभेड़ में एक बदमाश को मार गिराया, जिसकी पहचान कानपुर के बिकरू कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे के सदस्य के रूप में की गई हैl कानपुर इटावा हाईवे पर बकेवर इलाके के महेवा के पास सुबह 3 बजे एक स्विफ्ट डिजायर को लूट कर भाग रहे चार बदमाशों को सिविल लाइन इलाके में कचौरा रोड पर पुलिस ने घेर कर के रोकने की कोशिश की बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कीl

बदमाशों की फायरिंग देख पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश गोली लगने से घायल हुआ जिसे अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई, जबकि अन्य बदमाश मौके से फरार हो गए है। एसएसपी आकाश तोमर ने बताया कि बदमाश की पहचान कानपुर चौबेपुर के बिकरू निवासी बऊआ दुबे उर्फ प्रवीण के रूप में हुई है, वह बिकरू कांड के आरोपितों में शामिल था और उसपर पचास हजार का इनाम भी घोषित हैl उसके कब्जे से एक पिस्टल, एक डबल बैरल बंदूक और कई कारतूस बरामद किए गए हैं। उसपर आठ मुकदमे दर्ज होने की बात कही जा रही है  और उसपर पचास हजार का इनाम घोषित था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!