Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

सीआईएमएस कॉलेज में क्वालिटेटिव नर्सिंग रिसर्च का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ सफल समापन

नर्सिंग के क्षेत्र में क्वालिटेटिव रिसर्च पूरे प्रदेश को एक नई दिशा देगा : डॉ० विनीता शाह

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 26 मई 2024, देहरादून। नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा व सीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग कुंआवाला देहरादून द्वारा संयुक्त रूप से बियॉन्ड बॉर्डर एक्सप्लोरिंग क्वालिटीटेटिव रिसर्च मेथोडोलॉजी इन रियलिटी विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का आज सफल समापन हो गया है। उत्तराखण्ड में पहली बार आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन के अवसर पर उत्तराखण्ड बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. गीता खन्ना मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रही। सम्मेलन में स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखण्ड डॉ. विनीता शाह अति विशिष्ट अतिथि एवं एम्स ऋषिकेश की निदेशिका डा मीनू सिंह अति के रूप में ऑनलाइन रूप से उपस्थित रही। यूसर्क की निदेशक अनीता रावत, स्वास्थ्य निदेशक डॉ. सुनीता चुफाल रतूड़ी, हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो० हेम चन्द्र पांडे, यूकेपीएससी की पूर्व अध्यक्ष प्रो. जे. एम. एस. राणा अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट ललित मोहन जोशी ने संस्थान में सभी अतिथियों का स्वागत किया और नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ० गीता खन्ना ने दो दिवसीय सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन व सीआईएमएस कॉलेज को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखण्ड के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। आज मेडिकल सुविधाओं का विस्तार हुआ, लेकिन इन सबमें क्वालिटी सर्विस ही हमारे नर्सिंग ही उपलब्ध कराते हैं, नर्सिंग एक अलग स्तर की कला है। हमारी एजुकेशन, ट्रेनिंग, मरीजों की देखभाल सभी जगह क्वालिटी कंट्रोल की जरूरत है, इस तरह का सम्मेलन एक शानदार पहल है, और इसके शानदार परिणाम सामने आयेंगे।

वहीं स्वास्थ्य महानिदेशक उत्तराखण्ड डॉ० विनीता शाह ने उत्तराखण्ड में इस तरह की क्रांफ्रेस आयोजित करने के लिए नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया व सीआईएमएस कॉलेज को बधाई दी, उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह नर्सिंग की सेवा को विस्तार करने के लिए एक अच्छी पहल है, हमें क्वालिटेटिव रिसर्च की ओर जाना है जो आज के समय अनुसार बेहद आवश्यक है।
एम्स ऋषिकेश की निदेशिका डॉ० मीनू सिंह ने समापन समारोह में ऑनलाइन प्रतिभाग करते हुए सभी रिसर्च स्कॉलर को नर्सिंग के क्षेत्र में शोध कार्य को बढ़ावा देने के लिए बधाई दी और सीआईएमएस कॉलेज को उत्तराखंड पहली बार सफल राष्ट्रीय सम्मेलन करने हेतु अपनी शुभकामना प्रेषित की।

नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया दिल्ली एनसीआर शाखा की अध्यक्ष प्रो० डॉ० पिटी कॉल ने बताया कि नर्सिंग शिक्षक एसोशिएसन ऑफ इंडिया एक रजिस्टर्ड गैर सरकारी संगठन है, जो कि कॉमनवेल्थ ऑफ नर्सिंग एसोसिएट यूके से सम्बद्ध है। एसोशिएसन की स्थापना 2019 में हुई और आज इसके सदस्यों की संख्या 500 से अधिक हो चुकी है। एसोशिएसन लगातार शिक्षा के संबंधित कार्यक्रम आयोजित करता है। नर्सिंग शिक्षकों की समस्याओं के समाधान हेतु एसोशिएसन कार्य करता रहा है।

सम्मेलन में रूपा रावत सिंघवी, डॉ० रिंपल शर्मा, डॉ० शशि मनवार, उर्मिला भारद्वाज, डॉ० मुनीरा काचरू द्वारा संक्षिप चर्चा की औऱ अपने अनुभवों को साझा किया। वहीं डॉ० लिली पोदार, प्रियंका जोशी, नीतू, तुंगछाबेनी जुंग, रिबाका, डॉ० रेनुका, दीया भारद्वाज ने पेपर प्रजेंटेशन के माध्यम से अपने अनुभव साझा किए।

कार्यक्रम में सीआईएमएस कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. सुमन वशिष्ठ, उप प्रधानाचार्य रबीन्द्र कुमार झा, असिस्टेंट प्रोफेसर रंजीत कुमार झा, दीपिका विश्वास, रश्मि व्यास, दीक्षा रावत, शिवानी नौटियाल, नेहा पंवार, दीप्ति, रूपाली बिष्ट, सोनी रावत, शिप्रा, कंचन रावत, खुशबू बहुगुणा, पूजा, कार्यक्रम संचालक शिवानी बिष्ट सहित विभिन्न राज्यों के 300 से अधिक निदेशक, प्रिंसिपल नर्सिंग प्रोफेसर, शिक्षाविद ,छात्र-छात्रायें व सीआईएमएस कॉलेज के छात्र-छात्रायें एवं ऑनलाइन मॉड में 1000 से अधिक छात्र छात्रायें पूरे देश से उपस्थित रहे। संस्थान के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्य से विभिन्न राज्यों से आए अतिथियों को उत्तराखण्ड की संस्कृति से रूबरू करवाया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!