Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत का ट्विटर एकाउंट हुआ ब्‍लॉक

  • अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है ? : हरदा

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 अगस्त 2021, गुरुवार, हल्‍द्वानी। उत्‍तराखंड कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल के बाद अब ट्विटर इंडिया ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राष्‍ट्रीय महासचिव हरीश राव का ट्वीटर अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया है। इसकी सूचना खुद हरीश रावत ने पोसबुक पोस्‍ट लिखकर दी है। उन्‍होंने लिखा है कि लोकतंत्र में मुझे चुप कराने की कोशिश की जा रही है। मैंने एक मुहिम के तहत मैं भी राहुल हूं… को लेकर एक दलित परिवार का जिक्र करते हुए एक ट्वीट किया था, ट्विटर इंडिया ने मेरा अकाउंट ब्लॉक कर दिया है, इस शर्त के साथ कि आप मैं भी राहुल वाले ट्वीट को डिलीट करें और फिर आपका अकाउंट एक्टिव किया जाएगा।jagran

कुछ दिनों पहले उत्‍तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्‍यक्ष गणेश गोदियाल का भी ट्विटर अकाउंट सस्‍पेंड कर दिया गया था, वहीं अब हरदा का अकाउंट ब्‍लॉक कर दिया गया है। फेसबुक पोस्‍ट लिखते हुए हरदा ने लिखा है कि बीते दिनों राहुल गांधी एक दलित पीड़ित परिवार से मिलने गये थे, उनका दु:ख बांटने गये और यह सत्ता पक्ष के लोगों नहीं भाया। क्योंकि लाखों लोगों ने राहुल गांधी द्वारा परिवार का जिक्र करते हुये ट्विटर में एक ट्वीट किया गया। उस ट्वीट के समर्थन में जनता ने अपना रोष व्यक्त किया, अपनी आवाज उठाई। कुछ लोगों ने ऑनलाइन आवाज उठाई तो कुछ लोगों ने ऑफलाइन और यह लोकतंत्र में सबका अधिकार है।

उन्‍होंने आगे लिखा कि अभी तीन दिन बाद 15 अगस्त को भारत का स्वतंत्रता दिवस आ रहा है, यह भारत का राष्ट्रीय त्यौहार है। सन् 1947 में इसी दिन भारत के निवासियों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी। लेकिन यहां हमारा अधिकार छीना जा रहा है, अभिव्यक्ति की आजादी क्यों छीनी जा रही है ? पत्रकार बंधुओं को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए, क्योंकि वो हमारे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं, इस बात को प्रमुखता से उठाएं, क्या लोकतंत्र में किसी पीड़ित से मिलना, उसकी आवाज बनना पाप है? ट्विटर इंडिया और भारत का संविधान लोकतंत्र में क्या इतना कमजोर हो गया है कि अभिव्यक्ति की आजादी/स्वतंत्रता, उसका अधिकार छीन लिया जा रहा है? क्या भाजपा, राहुल जी के ट्रेंड होते हुए ट्वीट से इतना डर गई है?

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!