Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

मंगलवार एक बड़े घटनाक्रम में कठुआ नगर परिषद के चार पार्षदों की सदस्यता को अयोग्य करार दे दिया हैं!

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कठुआ नगर परिषद के दो पार्षदों निर्दलीय सरदार बलजीत सिंह और कांगे्रस की पुष्पा देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया।

कठुआ,आठ माह पहले गठित कठुआ नगर परिषद (नप) में मंगलवार एक बड़े घटनाक्रम में राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए नप प्रधान नरेश शर्मा सहित भाजपा के चार पार्षदों की सदस्यता को अयोग्य करार दे दिया। इससे नगर परिषद प्रधान की कुर्सी पर भी संकट खड़ा हो गया है। नरेश शर्मा के अलावा जिन तीन पार्षदों को अयोग्य करार दिया गया है, उनमें अजय कुमार, रेखा देवी और रेनू बाला शामिल हैं।

मुख्य चुनाव अधिकारी ने कठुआ नगर परिषद के दो पार्षदों निर्दलीय सरदार बलजीत सिंह और कांगे्रस की पुष्पा देवी द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई करते हुए अपना फैसला सुनाया। याचिका में नरेश शर्मा सहित चार पार्षदों पर कांगे्रस के टिकट पर चुनाव लडऩे के उपरांत भाजपा का दामन थामने पर उनके खिलाफ दलबदल कानून के तहत कार्रवाई करने की मांग की गई थी। चार पार्षदों को अयोग्य करार दिए जाने में सबसे अहम यह है कि पार्षद नरेश शर्मा नगर परिषद के प्रधान भी हैं। ऐसे में उनकी सदस्यता रद होने से प्रधान की कुर्सी पर भी संकट आ गया है।

  • कठुआ नगर परिषद : कुल पार्षद : 21
  • चुनाव के बाद दिया इस्तीफा : 1
  • (राजेंद्र सिंह बब्बी)
  • अयोग्य घोषित : 4

21 सदस्यीय नगर परिषद में प्रधान की कुर्सी के लिए जादुई आंकड़ा 11 था। अब 16 पार्षदों की संख्या में जादुई आंकड़ा नौ रह गया है।

  • अब बचे : 16
  • भाजपा के पार्षद : 8
  • निर्दलीय पार्षद : 7
  • कांगे्रस के पार्षद : 1

(निर्दलीय में से तीन भाजपा समर्थक)

नया प्रधान बनने की स्थिति में भी भाजपा का पलड़ा भारी :

चार पार्षदों के अयोग्य घोषित होने के बाद अगर बिना चुनाव कराए नया प्रधान चुना जाता है तो भाजपा का पलड़ा भारी रहेगा। आंकड़ों के हिसाब से भाजपा के सबसे ज्यादा आठ सदस्य हैं, जिन्हें तीन निर्दलीयों का भी समर्थन मिल सकता है। निर्दलीयों के पास कांगे्रस समर्थन से भी पांच का ही आंकड़ा बनता है, जो प्रधान की कुर्सी पाने के लिए पर्याप्त नहीं है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!