Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
मनोरंजन

आंसू बहाने की वजह से ट्रोल हुई नेहा कक्कड़, ऐसे दिया मुंह-तोड़ जवाब

मुंबई। इन्टरनेट की दुनिया में जहां एक तरफ यह प्लेटफार्म आपको एक्स्प्लोर करने, अपना टैलेंट दिखाने और अपने आपको फेमस करने का मौका देता है वहीं दूसरी तरफ यही प्लेटफार्म उसी रफ़्तार से आपका मज़ाक उड़ाने से भी पीछे नहीं रहता। इन्टरनेट की इस दुनिया में मज़ाक उड़ाने वाले इन लोगों को कहा जाता है ‘ट्रोलर्स!

और इन ट्रोलर्स के शिकार के घेरे में अक्सर सेलेब्रिटीज़ ही होते हैं। किसी सेलेब्रिटी ने कुछ कह दिया तो ट्रोल, किसी ने कुछ नहीं कहा तो ट्रोल और ये ट्रोलर्स Memes की सहायता से अपनी क्रिएटिविटी दिखाकर सेलेब्स का मज़ाक उड़ाने में कोई कमी नहीं छोड़ते। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन, सोनम कपूर, प्रियंका चोपड़ा, ऋषि कपूर जैसे कई सेलेब्स इन ट्रोलर्स का शिकार बन चुके हैं इनमे से कई सेलेब्स ने इन ट्रोलर्स को इग्नोर किया तो किसी ने दिया इनको मुंह तोड़ जवाब। ऐसा ही कुछ हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ के साथ भी हुआ है।

दरअसल, नेहा इन दिनों टेलीविज़न शो ‘इंडियन आइडल’ के दसवें सीज़न को जज कर रही हैं। आप जानते ही होंगे कि नेहा ने ‘इंडियन आइडल’ के दूसरे सीज़न में हिस्सा लिया था जिसके बाद ही उन्हें बॉलीवुड में कदम रखने का मौका मिला था। इतने सालों बाद उसी शो को जज करना नेहा के लिए बड़ी बात है। ऐसे में ऑडिशन के दौरान उनके सामने आया एक ऐसा कंटेस्टेंट जिसके बारे में जानकार नेहा रो पड़ीं।

दिल्ली के रहने वाले इस शख्स़ ने बताया कि वो जगदीश चाग का बेटा है। जगदीश वो हैं जिनकी वजह से नेहा आज इस मुक़ाम पर हैं। जब नेहा छोटी थीं तो पारिवारिक मुश्किलों की घड़ी में जगदीश ने उन्हें और उनकी बहन को सिंगिंग के लिए प्रेरित किया। नेहा सुबह पांच बजे उटकर गाना गाने जाती थीं जिसके बदले उन्हें 500 रूपये मिलते थे। और आज उसी जगदीश के बेटे को अपने सामने एक कंटेस्टेंट के तौर पर खड़ा देख, नेहा अपने आंसू रोक नहीं पाई! नेहा को रोते देख मौजूद अन्य जजेस अनु मलिक और विशाल ददलानी भी इमोशनल हो गए थे।

बस, फिर होना क्या है! इन्टरनेट की दुनिया ने नेहा के इन्हीं इमोशनल पलों को अपना शिकार बनाया और उन्हें ट्रोल करना शुरू किया। कई तरह के जोक्स और Memes बना कर नेहा की रोती हुई तस्वीरें इन्टरनेट पर वायरल हो रही हैं। लेकिन ऐसे में नेहा भी चुप नहीं रही, उन्होंने इन सभी ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। अपने सोशल अकाउंट पर उन्होंने इन जोक्स और Memes की तस्वीरें शेयर की और लिखा कि “हां, मैं एक इमोशनल लड़की हूं और लोगों की भावनाओं को महसूस कर सकती हूं। मैं रियल लाइफ में जैसी हूं वैसी ही कैमरे पर भी रहती हूं और मुझे इस बात से गर्व है। कैमरा मेरी पर्सनालिटी को बदल नहीं सकता।”

ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए नेहा ने यह भी कहा कि हां ये पोस्ट और ट्रोल्स काफी मज़ाकिया भी हैं और इन्होंने मुझे भी खूब हंसाया, लेकिन हम (इंडियन आइडल) अच्छे सिंगर्स को आगे बढ़ने में मदद कर रहे हैं ना कि उनको जिनके पास कोई दुःख भरी कहानी हैं।

इस तरह ट्रोलर्स को जवाब देना भी वाकई काबिल-ए-तारीफ़ है, है ना? शो ‘इंडियन आइडल’ के अलावा नेहा ने हाल ही में फ़िल्म ‘सत्यमेव जयते’ में गाने ‘दिलबर’ को गाकर भी काफी सुर्ख़ियां बटोरी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!