Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

विधानसभा बजट सत्र स्‍थगित, पुलवामा में शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि

देहरादून। त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार का वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए बजट शुक्रवार को विधानसभा में पेश होना था, लेकिन बीती रोज जम्‍मू के पुलवामा में हुई आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद सदन स्‍थागित कर दिया गया। अब 18 फरवरी को बजट पेश होगा।

विधानसभा का बजट सत्र बीती 11 फरवरी से प्रारंभ हो चुका है। सोमवार को सत्र के पांचवें दिन वित्त मंत्री प्रकाश पंत दोपहर चार बजे वित्तीय वर्ष 2019-20 के बजट को विधानसभा के पटल पर रखेंगे। सूत्रों के मुताबिक इस चुनावी बजट में युवाओं, किसानों, महिलाओं, कारोबारियों समेत समाज के तकरीबन सभी तबकों को लुभाने की कोशिशें नजर आएंगी। खासतौर पर युवाओं के लिए रोजगार की नई संभावनाओं को जगाने के लिहाज से बजट को अहम माना जा रहा है।

सरकारी क्षेत्र के साथ ही निजी क्षेत्र, औद्योगिक क्षेत्रों में रोजगार के नए मौके सृजित करने की कोशिशें बजट में दिखाई पड़ सकती हैं। वैसे भी राज्य सरकार गरीब सवर्णो के लिए दस फीसद आरक्षण की व्यवस्था कर चुकी है। वहीं समूह-ग की भर्तियों में स्थायी निवासियों को प्राथमिकता दिए जाने के प्रावधान के बाद रोजगार के अवसर बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। बीते दिनों मंत्रिमंडल ने भी तमाम लोक-लुभावन फैसले लिए हैं। इन फैसलों की झलक बजट में दिखना तकरीबन तय है। मतदाताओं के हर वर्ग को नई घोषणाओं के जरिये गुलाबी अहसास कराया जा सकता है।

हालांकि नए बजट में केंद्रपोषित योजनाओं पर राज्य की निर्भरता भी तय है। खासतौर पर अवस्थापना सुविधाओं में सड़कों, पुलों व अन्य निर्माण कार्यो के साथ ही पेयजल व सिंचाई सुविधा दूरदराज तक पहुंचाने पर सरकार का खास जोर रहने वाला है। इसके साथ ही पर्यटन विकास को लेकर भी सरकार की ओर से इस बार खास तैयारी के संकेत हैं। बजट का आकार चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में 45585.09 की तुलना में अगले वित्तीय वर्ष 2019-20 में बजट आकार करीब 13 से 14 फीसद तक ज्यादा रह सकता है। माना जा रहा है कि बजट आकार 50 हजार करोड़ को पार कर सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!