Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्ड

परिवहन मुख्यालय ने ढांचे में 500 से अधिक पदों की मांग की

विकास गुसाईं। परिवहन विभाग के ढांचे में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। परिवहन मुख्यालय ने ढांचे में 500 से अधिक पदों की मांग की है। इसके सापेक्ष वित्त व कार्मिक विभाग की सहमति के बाद शासन 100 से अधिक पदों को बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इनमें संभागीय परिवहन अधिकारी व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी के पद भी शामिल हैं।

उत्तराखंड में परिवहन विभाग का कर्मचारी ढांचा काफी पुराना है। प्रदेश में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या से यातायात व्यवस्था सीधे प्रभावित हो रही है। इससे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ रहा है। बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं के मद्देनजर कोर्ट भी विभाग को हर ब्लॉक में प्रवर्तन दल गठित करने के निर्देश दे चुका है। इस कड़ी में परिवहन मुख्यालय ने विभागीय ढांचा बढ़ाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था।

इस प्रस्ताव में परिवहन मुख्यालय ने आरटीओ, एआरटीओ, विधि अधिकारी, कंप्यूटर  प्रोग्रामर, वरिष्ठ प्रवर्तन पर्यवेक्षक का नया पद और प्रवर्तन पर्यवेक्षकों के नए पद मांगे। विभाग के प्रशासनिक ढांचे में पहले 552 पद थे। विभाग ने इनमें बढ़ोतरी करते हुए 190 पद अतिरिक्त देने का अनुरोध किया था।

इसके अलावा मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी यानी मुख्य प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी, प्रधान सहायक, वरिष्ठ सहायक और कनिष्ठ सहायक के 182 अतिरिक्त पदों की मांग की गई है। विभाग में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के अभी 321 पद स्वीकृत हैं। परिवहन विभाग द्वार भेजे गए प्रस्ताव पर शासन में अब काम शुरू हो गया है।

सूत्रों की मानें तो इस मामले में वित्त व कार्मिक विभाग ने अपनी राय दे दी है। हालांकि दोनों महकमों ने प्रस्तावित पदों की संख्या में भारी कटौती की है। दोनों महकमों ने प्रशासनिक पदों के प्रस्तावित 190 पदों के सापेक्ष 100 से अधिक पद और मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों के प्रस्तावित 182 पदों के सापेक्ष 30 से अधिक पदों को स्वीकृत करने पर हामी भरी है। वैसे पदो की संख्या को लेकर अभी अंतिम निर्णय होना शेष है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!