Breaking News :
>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद
फिल्म-जगतमनोरंजन

अनन्या पांडे की अपकमिंग फिल्म ‘सीटीआरएल’ का ट्रेलर रिलीज, इंटरनेट की चालबाज दुनिया में जूझती नजर आईं अभिनेत्री

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 02 अक्टूबर 2024, मुम्बई। डायरेक्टर विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘सीटीआरएल’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अनन्या पांडे लीड रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है और भविष्य में सेंध लगाने की कोशिश करता है। फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही ट्रेलर में अनन्या पांडे की एक्टिंग की जमकर तारीफ हो रही है। अनन्या के साथ फिल्म में लीड रोल निभाने वाले विहान समत और देविका वस्ता शामिल हैं। फिल्म 4 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।

फिल्म की कहानी काफी दिलचस्प नजर आ रही है। ट्रेलर में इसकी झलकियां भी दिखाई गई हैं। ट्रेलर में दिखाया गया है कि अनन्या पांडे अपनी जिंदगी काफी खुशहाल तरीके से जी रही होती हैं। इसी दौरान अनन्या का किरदार एक सोशल मीडिया एप पर जाता है और खुशी के पल शेयर करता है। लेकिन इसी बीच अनन्या को प्यार में धोखा मिलता है, जिससे अनन्या बुरी तरह टूट जाती हैं। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर चल रहा एप अनन्या को बॉयफ्रेंड से दूरी बनाने की सलाह देता है और यहीं से कहानी दिलचस्प मोड़ ले लेती है। ट्रेलर में अनन्या पांडे दमदार एक्टिंग करती नजर आ रही हैं।

ये फिल्म एआई और उसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डालती है। साथ ही वर्तमान में चल रहे एआई के डेवलपमेंट और उसके प्रयोगों को लेकर भी भविष्य में झांकने का प्रयास करती है। हालांकि अब देखना होगा कि फिल्म रिलीज के बाद कितने लोगों को प्रभावित कर पाती है। अनन्या की इससे पहले नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई फिल्म खो गए हम कहां को लोगों ने खूब प्यार दिया था। अब ये फिल्म भी नेटफ्लिक्स पर 4 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। कुछ लोगों ने इस फिल्म की तुलना ब्रिटिश डायस्टोपियन साइंस-फिक्शन सीरीज ब्लैक मिरर से भी की है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!