Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंदेशराजनैतिक-गतिविधियाँ

उत्तराखंड के पर्यटन, संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज ने पटना स्थित दीघा विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी सभा को किया संबोधित

[box type=”shadow” ]बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का प्रचार अभियान चरम पर : सतपाल महाराज ने विशाल चुनावी सभा को किया संबोधित

  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के नए नए आयाम हांसिल कर रहा है।
  • विकास की ताली दोनों हाथों से बजती है।         :  सतपाल महाराज[/box]

[box type=”shadow” ]पटना की धरती पर केन्द्रीय मंत्री एवं पटना के सांसद रविशंकर ने सतपाल महाराज का किया अभिनंदन

  • “हमें विश्वास है कि श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा और सभी के सद्प्रयासों से इस बार भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।
    सतपाल महाराज पटना में आए हैं, मैं उनका पटना की धरती पर अभिनंदन और स्वागत करता हूँ।”                                                                                                               :  रविशंकर प्रसाद[/box]

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 31 अक्टूबर 2020, देहरादून/पटना। देश में विकास के नये-नये आयाम स्थापित किए जा रहे हैं। चार लेन सड़कें बनाई जा रही हैं। मेरा सपना था पहाड़ में रेल पहुँचाई जाए। उस सपने को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार किया है। आज ऋषिकेश से कर्णप्रयाग के लिए रेल लाइन का कार्य बड़ी तेजी के साथ किया जा रहा है। उक्त बात आज यहाँ पटना स्थित दीघा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव चौरसिया के समर्थन में आहूत विशाल चुनावी सभा को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि उत्तराखंड के पर्यटन संस्कृति एवं सिंचाई मंत्री श्री सतपाल महाराज ने अपने संबोधन में कही।

[box type=”shadow” ]पटना स्थित दीघा विधानसभा क्षेत्र में विशाल चुनावी सभा को किया संबोधित करते हुए श्री सतपाल महाराज

[/box]

[box type=”shadow” ]

बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए का प्रचार अभियान चरम पर है। उसी कड़ी में आज पटना स्थित गार्डेनिया बाग स्टेडियम में दीघा विधानसभा क्षेत्र से एनडीए के प्रत्याशी डॉक्टर संजीव चौरसिया के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री श्री सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश विकास के नए नए आयाम हांसिल कर रहा है। उन्होंने बिहार का जिक्र करते हुए कहा कि पहले जब हम बिहार में आते थे तो सड़कों में बड़े-बड़े गड्ढे दिखाई देते थे, पता ही नहीं चलता था कि सड़क में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क है। आज यहाँ सड़कों पर सरपट गाड़ियाँ दौड़ रही हैं। विकास प्रत्यक्ष दिखाई दे रहा है। श्री सतपाल महाराज ने दीघा विधानसभा क्षेत्र में आयोजित विशाल चुनावी सभा में उपस्थित अपार जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि हर काम में समय लगता है। विकास के लिए भी समय लगता है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि हम बड़ी आसानी से कह देते हैं कि हम इतनी नौकरियाँ देंगे, जबकि नौकरी के लिए पहले पद सृजित करनी पड़ते हैं, बजट लाना पड़ता है, जितनी लाख नौकरियाँ देंगे, उतने लाख का बजट भी चाहिए। अगर बजट नहीं है तो नौकरियाँ कहाँ से मिलेंगी। इसलिए बजट के लिए हमें केंद्र सरकार की तरफ देखना होगा। क्योंकि हम जब ताली बजाते हैं तो ताली दोनों हाथों से बजती है और विकास की ताली भी दोनों हाथों से ही बजेगी। जब आपके बिहार में एनडीए की सरकार होगी और केंद्र में एनडीए की सरकार है तो निश्चित रूप में विकास की ताली बजेगी।[/box]

[box type=”shadow” ]पटना की धरती पर केन्द्रीय मंत्री एवं पटना के सांसद रविशंकर ने सतपाल महाराज का किया अभिनंदन

पटना स्थित दीघा विधानसभा क्षेत्र की इस चुनावी सभा को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि केंद्रीय मंत्री एवं पटना के सांसद श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सतपाल महाराज पटना में आए हैं, मैं उनका पटना की धरती पर अभिनंदन और स्वागत करता हूँ। श्री रविशंकर प्रसाद ने चुनावी व्यस्तता के चलते सभा में आने में हुए विलम्ब के लिए क्षमा माँगते हुए कहा कि देश में सबसे पहले कोरोना होने वालों में सतपाल महाराज भी परेशान हुए। लेकिन जिस संयम का परिचय उन्होंने दिया, पूरे देश के लिए वह एक उदाहरण है। श्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि श्री सतपाल महाराज ने अपनी चिंता न करते हुए परिवार की चिंता की और देश के सामने संदेश दिया कि अंदर से हिम्मत हो, संकल्प हो तो कोरोना पर विजय प्राप्त हो सकती है।

[highlight]हमें विश्वास है कि श्री सतपाल महाराज की प्रेरणा और सभी के सद्प्रयासों से इस बार भी बिहार में एनडीए की ही सरकार बनेगी।[/highlight][/box]

साभार : निशीथ सकलानी, मीडिया प्रभारी,
श्री सतपाल महाराज जी, माननीय पर्यटन, सिंचाई,
धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री, उत्तराखंड सरकार।
मो० 9634787266

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!