Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंधार्मिक

पर्यटन, धर्मस्व मंत्री महाराज ने चारधाम यात्रा पर दी शुभकामनायें

यात्रा संचालन में सभी का सहयोग जरूरी : महाराज

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मई 2022, मंगलवार, देहरादून। प्रदेश के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने धार्मिक आस्था की प्रतीक चारधाम यात्रा प्रारंभ होने पर सभी को हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज
चारधाम यात्रा प्रारंभ होने के पुनीत अवसर पर उत्तराखंड आने वाले सभी तीर्थ यात्रियों, प्रदेशवासियों और यात्रा तैयारियों में लगे सभी कर्मचारियों, अधिकारियों को शुभकामनायें दी हैं। उन्होंने कहा कि श्री गंगोत्री धाम के कपाट को पूर्वाह्न 11:15 बजे और श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अपराह्न 12:15 बजे खुल गए हैं। इसी प्रकार श्री केदारनाथ धाम के कपाट 6 मई प्रात: 6:25 जबकि श्री बदरीनाथ धाम के कपाट 8 मई रविवार को 6 बजकर 15 मिनट पर यात्रियों के दर्शनार्थ खुल जायेंगे।

पर्यटन मंत्री महाराज ने सभी से अनुरोध है कि चारधाम यात्रा देवभूमि के सम्मान और अस्मिता से जुड़ी है। इसलिए यात्रा को सफलतापूर्वक संचालित करने में हमें अपना सहयोग दें और यात्रा नियमों का अनुपालन करें। श्री महाराज ने कहा कि सरकार ने यात्रा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के कुशल संचालन के लिए सभी सभी व्यवस्थायें चाकचौबंद हैं। चारों धामों में कैरिंग कैपेसिटी से अधिक यात्री ना पहुँचे इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए व्यवस्था में लगे कर्मचारियों अधिकारियों को उनकी उचित व्यवस्था हेतु आवश्यक निर्देश पहले ही दिए जा चुके हैं। चारधाम आने वाले वाले तीर्थयात्रियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की कोई समस्या ना हो इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यात्रा मार्ग बाधित होने की स्थिति में उन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकालने के साथ-साथ जाम के दौरान पानी, दूध, फल आदि की व्यवस्था करने के लिए शासन प्रशासन को मुस्तैद रहने को कहा गया है।

पर्यटन मंत्री ने सभी होटल एवं रेस्टोरेंट्स व्यवसाईयों से अनुरोध किया है कि वह भी यात्रियों के सम्मान में किसी प्रकार की कोई कमी ना रखें। आवास सुविधाओं से लेकर खानपान तक सभी वस्तुओं को निर्धारित मूल्य से अधिक दाम पर ना बेचें। वाहन स्वामी एवं चालक भी अपनी गाड़ियों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ यात्रियों को प्रदेश के अन्य धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों की जानकारी भी दें ताकि चारों धामों में दबाव को कम किया जा सके।

उन्होने कहा कि यात्रा को सफल बनाने का प्रयास सभी को मिलकर करना है। इस बार बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हो रहे हैं। हमें अपने सेवा भाव से यह सुनिश्चित करना है कि चारधाम आने वाले प्रत्येक यात्री को हम “अतिथि देवो भवः” के अनुरूप उसका आदर और सत्कार करें। यात्रियों से भी मेरा निवेदन है कि वह यात्रा के दौरान मास्क एवं सेनिटाइजेशन का प्रयोग उपयोग करें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!