Breaking News :
>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद देहरादून में आज 72 व्यक्तियों की कोरोना जाँच रिपोर्ट पॉजिटिव पायी गई, पढ़िए अन्य सम्बंधित खबरें

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, १३ अक्टूबर २०२०, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने आगामी त्यौहार के दौरान बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर भीड़ बढ़ने की सम्भावना के दृष्टिगत सम्बन्धित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रान्तर्गत स्थित बाजारों में कोविड-19 संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु अपनाये जाने वाले उपायों यथा सामाजिक दूरी एवं अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवायें तथा व्यापारियों से सहयोग प्राप्त करते हुए खरीदारी के दौरान स्वयं के साथ ही ग्राहकों को भी मास्क का उपयोग करवाने एवं सामाजिक दूरी के मानकों का पालन करवाने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड-19 संक्रमण से बचाव हेतु विभिन्न माध्यमों से जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ही सार्वजनिक स्थानों एवं बाजारों में संक्रमण के लक्षण एवं उससे से सम्बन्धित होर्डिंग, पोस्टर, पम्पलेट स्थापित किए जाएं।

जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 72 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 15337 हो गयी है, जिनमें कुल 13001 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1850 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जांच हेतु कुल 1849 सैम्पल भेजे गये।
जिलाधिकारी ने अवगत कराया है कि नगर निगम देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित टिक्की वाली गली लास्ट बलबीर रोड, 335 लेन नम्बर-11 चमन विहार जीएमएस रोड एवं तहसील विकासनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम सुद्धोवाला वार्ड नम्बर-01 में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों के पाये जाने के फलस्वरूप जनहित में सुरक्षात्मक उपाय अपनाते हुए उक्त 3 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया है।

इसके अतिरिक्त नगर निगम-देहरादून क्षेत्रान्तर्गत स्थित 572/2 इन्द्रानगर एवं वाणी विहार लेन न०-2 देहरादून में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति पाये जाने के फलस्वरूप उक्त क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन घोषित किया गया था। उक्त क्षेत्रों का 14 दिनों तक एक्टिव सर्विलांस किया गया। सर्विलांस के दौरान किसी भी व्यक्ति में कोविड-19 के लक्षण नहीं पाये गये तथा मुख्य चिकित्साधिकारी की संस्तुति पर उक्त 2 क्षेत्रों को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंनटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 1152 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब तक कुल 82656 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद अन्तर्गत 22269 की सामुदायिक निगरानी की गई। कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 258 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग न करने पर 110 व्यक्तियों के चालान किये गये।

जिला प्रशासन की टीम द्वारा विभिन्न कन्टेनमेंट क्षेत्र में 8 वाहनों के माध्यम से 58 क्वींटल फल-सब्जी वितरित की गई। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 155 ली० दूध वितरित किया गया। कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिको हेतु 170 एन-95, 3100 ट्रिपल लेयर मास्क, 350 वीटीएम वायल, 110 सेनिटाइजर, 900 सर्जिकल गलब्स वितरित किये गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!