जनपद देहरादून में आज 2771 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई

आकाश ज्ञान वाटिका, 5 मई 2021, बुधवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 2771 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 74488 हो गयी है, जिनमें कुल 51384 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 20873 व्यक्ति उपचाररत हैं। आज जांच हेतु कुल 10613 सैम्पल भेजे गए। जनपद में आज 40400 व्यक्तियों का कम्यूनिटी सर्विलांस किया गया जिसमें 73 व्यक्तियों में कोविड-19 संक्रमण सम्बन्धी लक्षण पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग को सैम्पलिंग लेने के निर्देश दिए गए। जनपद में अस्पतालों को 1477 एवं आम नागरिकों 243 आक्सीजन सिलेण्डर वितरित किए। जनपद में जिला प्रशासन द्वारा 746 एवं एसडीआरएफ द्वारा 264 होम आयशोलेशन किट का वितरण किया गया। आपदा कन्ट्रोल रूम में होम आयशोलेशन में रह रहे 38 व्यक्तियों की हेल्पलाईन पर काॅल प्राप्त हुई जिनमें वृद्धजनों की 14, अन्य की 24 काॅल तथा आपदा कन्ट्रोल रूम में 08 काॅल प्राप्त हुई। इसी प्रकार आज कोविड कन्ट्रोल रूम से होम आयशोलेशन में रह रहे 396 व्यक्तियों को सम्पर्क कर उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। जनपद में मास्क का उपयोग एवं समाजिक दूरी के मानकों का पालन न करने पर 598 व्यक्तियों के चालान किए गए।
![]()