Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद में आज 272 व्यक्तियों की कोविड-19 संक्रमण रिपोर्ट पाई गई पाॅजिटिव, आतिथि तक कोरोना-संक्रमित व्यक्तियों की संख्या पहुँची 4710

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 3 सितम्बर, 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 272 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 4710 हो गयी है, जिनमें से कुल 2958 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 1575 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1672 सैम्पल भेजे गये।
आशा कार्यकर्तियों द्वारा जनपद देहरादून अन्तर्गत बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में व्यक्तियों की सामुदायिक निगरानी का कार्य किया जा रहा है जिसके अन्तर्गत 1597 व्यक्तियों का फाॅलोअप किया गया है। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 335 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है। आज जनपद में कुल 4589 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब तक कुल 63439 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में विकासखण्ड विकासनगर, रायपुर एवं डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत 84677 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खॉंसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 56 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खॉंसी व जुकाम की दवाईयां विक्रय की गयी।
कोविड-19 संक्रमण से सुरक्षा के दृष्टिगत विभिन्न राजकीय चिकित्सालयों के चिकित्सकों/कार्मिको हेतु 180 एन-95, 438 ट्रिपल लेयर मास्क, 10 पीपीई किट, 400 वीटीएम वायल 112 सेनिटाइजर, 400 एग्सामिनेशन ग्लब्स वितरित किये गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 11 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 4645 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव के द्वारा जनपद में प्रभावी डेंगू मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यालय की टीम द्वारा डोभालवाला एवं डीएल रोड क्षेत्र में 96 घरों का सर्वे किया गया जिसमें से 13 घरों में मच्छर का लार्वा पाया गया तथा 443 कंटेनर की जाँच करने पर 39 कंटेनर में मच्छर का लार्वा पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट किया गया तथा क्षेत्र में जनमानस को स्वास्थ्य शिक्षा हेतु डेंगू ,मलेरिया एवं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक किया गया तथा जागरूकता हेतु पंपलेट भी वितरित किए गए।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 159 व्यक्तियों के चालान किये गये। जिला प्रशासन द्वारा जनपद 12 अधिकृत वाहनों से कन्टेंनमेंट क्षेत्रान्तर्गत 109 क्विंटल फल एवं सब्जी का वितरण/विक्रय किया गया। दुग्ध विकास विभाग द्वारा जनपद अन्तर्गत विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 60 ली० दूध वितरित/विक्रय किया गया। जनपद में विभिन्न विकासखण्डवार मनरेगा कार्याें के अन्तर्गत आतिथि तक 2630 निर्माण कार्य प्रारम्भ किये गये, जिनमें 32069 श्रमिकों को सैनिटाईजेशन एवं सामाजिक दूरी का अनुपालन करवाते हुए उक्त कार्य में योजित कर रोजगार उपलब्ध कराया गया।
आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर पहुँचे 419 प्रवासी व्यक्तियों को स्वास्थ्य जाँच के उपरान्त जनपद में क्वारेंटीन किया गया है। जनपद के जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट से विभिन्न प्रदेशों के 366 व्यक्तियों को गंतव्यों हेतु भेजा गया। आज अपराह्न तक देहरादून रेलवे स्टेशन से दिल्ली हेतु 349 व्यक्ति गये।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!