Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

आज जनपद देहरादून में 113 व्यक्तियों की कोविद-19 रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई, जानिए जनपद की अन्य खबरें

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 28 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने जनपद में कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम हेतु वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के माध्यम से सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अनिवार्यतः मास्क का उपयोग करवाने तथा सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करवाने के साथ ही कोविड-19 संक्रमण के प्रति जनमानस को जागरूक करने हेतु तहसील, नगर निगम, नगर पालिकाओं अन्तर्गत बाजारों, सार्वजनिक स्थानों सहित, सार्वजनिक परिवहन बस, टैम्पों, आदि पर पोस्टर बैनर एवं होर्डिंग, जिनमें कोरोना वायरस के लक्षण एवं बचाव की जानकारी हो, चस्पा करने एवं विभिन्न क्षेत्रों में पम्पलेट वितरित करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को जनपद में आरटीपीसीआर टेस्ट बढ़ाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित समस्त उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में बनाये गये कन्टैन्मेंट जोन में कान्टैक्ट ट्रेसिंग एवं प्रभावी सर्विलांस कराने के निर्देश दिये। उन्होंने अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाॅल को होम आईसोलेशन व्यक्तियों की पूर्ण विवरण संकलित करने के साथ ही स्वास्थ्य टीम के माध्यम से प्रतिदिन उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करवाने के भी निर्देश दिये।
जिलाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के अनुपालन में आज जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने पर 522 व्यक्तियों के चालान किये गये। आज अपराह्न तक वायुसेवा के माध्यम से जौलीग्रान्ट एयरपोर्ट पर 327 व्यक्ति पहुँचे तथा 347 व्यक्तियों को गंतव्यों भेजा गया। आज अपराह्न तक कोटा राजस्थान से देहरादून रेलवे स्टेशन पर 127 व्यक्ति पहुँचे तथा देहरादून से दिल्ली हेतु 279 व्यक्ति गये।
जिला प्रशासन की टीम द्वारा जनपद में बनाये गये विभिन्न कन्टेंनमेंट जोन में 10 वाहनों के माध्यम से 104 क्वींन्टल फल-सब्जी वितरित की गयी तथा दुग्ध विकास विभाग द्वारा 220 ली० दूध वितरित किया गया।
जिलाधिकारी डाॅ० आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया है कि जनपद में कोरोना वायरस संक्रमण के दृष्टिगत प्राप्त हुई रिपोर्ट में 113 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त होने के फलस्वरूप जनपद में आतिथि तक कोरोना से संक्रमित व्यक्तियों की संख्या 12693 हो गयी है, जिनमें कुल 9147 व्यक्ति उपचार के उपरान्त स्वस्थ हो गये हैं। वर्तमान में जनपद में 3214 व्यक्ति उपचाररत हैं। इसके अतिरिक्त जनपद में आज जाँच हेतु कुल 1354 सैम्पल भेजे गये।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत बचाव एवं रोकथाम हेतु जनपद अन्तर्गत विभिन्न चिकित्सालयों में वर्तमान में 136 आईसीयू बैड रिक्त हैं। जिला प्रशासन द्वारा होम क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की लगातार दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया जा रहा है आज जनपद में कुल 2128 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया तथा अब-तक कुल 77699 व्यक्तियों का दूरभाष के माध्यम से सर्विलांस किया गया है। आँगनबाड़ी कार्यकर्तियों द्वारा जनपद में 19735 व्यक्तियों का सर्विलांस किया गया। अन्य राज्यों से जनपद में पहुँचे कुल 213 व्यक्तियों को स्वास्थ्य परीक्षण के उपरांत क्वारेंटीन किया गया।
कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु समस्त मेडिकल स्टोर पर बिना चिकित्सक के परामर्श की पर्ची के सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयों का विक्रय प्रतिबन्धित किये जाने के उपरान्त समस्त मेडिकल स्टोर स्वामियों द्वारा जनपद में कुल 50 व्यक्तियों को चिकित्सकीय पर्ची के आधार पर सर्दी, खाँसी व जुकाम की दवाईयाँ विक्रय की गयी।
कोविड-19 संक्रमण के दृष्टिगत जनपद के बनाये गये विभिन्न क्वारेंनटीन सेन्टरों में कांउसिलिंग टीम द्वारा निरन्तर क्वारेंटीन किये गये व्यक्तियों की कांउसिलिंग की जा रही है, जिसके अन्तर्गत आज 4 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी तथा माह जून से अब-तक कुल 5217 व्यक्तियों की कांउसिलिंग की गयी है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!