Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

कोरोना महामारी से लोगों की जान बचाने के लिए सोनू सूद ने लिया बड़ा फैसला : अन्य देशों से ले रहे हैं ऑक्सीजन प्लांट्स

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 मई 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। कोरोना वायरस की महामारी में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद बहुत से लोगों के लिए मसीहा बन चुके हैं। उन्होंने पिछले साल लोगों की मदद करना शुरू किया था। सोनू सूद अब भी लोगों की लगातार मदद कर रहे हैं। अब दिग्गज अभिनेता ने भारत में कोरोना वायरस को हराने और लोगों की जान बचाने के लिए बड़ा फैसला किया है, जिसे जानकर उनके फैंस तारीफ करते नहीं रुकेंगे।

भारत इन दिनों देश में ऑक्सीजन और वेंटिलेटर की कमी से जूझ रहा है। जिसके चलते सोनू सूद ने देश में ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट लेने का फैसला किया है। अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार सोनू सूद भारत में अलग-अलग जगहों पर स्थापित करने के लिए फ्रांस और अन्य देशों से ऑक्सीजन प्लांट्स ला रहे हैं।

सोनू सूद दिल्ली और महाराष्ट्र सहित भारत के सबसे ज्यादा प्रभावित कोविड-19 राज्यों में कम से कम चार ऑक्सीजन प्लांट लगाने की योजना बना रहे हैं। इस बारे में बात करते हुए सोनू सूद ने कहा, ‘ऑक्सीजन सिलेंडर की अनुपलब्धता के कारण हमने बहुत से लोगों को पीड़ित देखा है। हमें यह अब मिल गया है, और पहले से ही लोगों को दे रहे हैं। हालांकि, यह ऑक्सीजन प्लांट्स न केवल पूरे अस्पतालों में आपूर्ति करेंगे, बल्कि ऑक्सीजन सिलेंडरों को भरेंगे और कोविड -19 से पीड़ित लोगों की एक बड़ी समस्या को हल करेंगे’।

खबर के मुताबिक पहले प्लांट का आदेश दिया जा चुका है और यह फ्रांस से 10 – 12 दिनों में आ जाएगा। सोनू सूद ने आगे कहा, ‘समय हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं कि सब कुछ समय पर आए और हम अधिक जिंदगियां न खोएं’। सोनू सूद के इस काम की एक बार फिर से सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है।

अभिनेता के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की महामारी के चलते देश के ज्यादातर अस्पातलों में बेड, दवाइयों, ऑक्सीजन और वैक्सीन की कमी देखने को मिल रही है। जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रह है। हालांकि सोनू सूद कोरोना वायरस से परेशान हो रहे लोगों के लिए लगातार मदद कर रहे हैं।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!