Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

ग्रीष्मकालीन राजधानी के औचित्य को सही साबित करने के लिए, गर्मियों में दो माह सरकार गैरसैंण से चलेगी

आकाश ज्ञान वाटिका, ६ फरवरी 2021, शनिवार, गैरसैंण। काफी लंबे संघर्ष के बाद 9 नवंबर 2000 को अस्तित्व में आए उत्तराखंड में गैरसैंण राजधानी का मामला हमेशा ही सुर्खियों में रहा, मगर सरकारों ने इसे लेकर अपना स्पष्ट नजरिया जाहिर नहीं किया। लंबे इंतजार के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पिछले साल चार मार्च को गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया। इसके बाद ग्रीष्मकालीन राजधानी की अधिसूचना जारी हुई और सरकार ने गैरसैंण में अवस्थापना सुविधाओं के विकास के दिशा में तेजी से कदम उठाने शुरू किए हैं। ग्रीष्मकालीन राजधानी क्षेत्र में चमोली, अल्मोड़ा व पौड़ी जिलों के करीब 45 किलोमीटर के क्षेत्र को शामिल कर यहां के विकास का खाका खींचा जा रहा है।

उत्तराखंड की जनभावनाओं का केंद्र रहे गैरसैंण को राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित करने के बाद अब सरकार ने इसे शीर्ष प्राथमिकता में ले लिया है। ग्रीष्मकालीन राजधानी के औचित्य को सही साबित करने के मद्देनजर आने वाले दिनों में गर्मियों में दो माह सरकार गैरसैंण से चलेगी। इसकी शुरुआत इसी वर्ष से करने की तैयारी है। इसे लेकर मंथन चल रहा है। सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के अनुसार गैरसैंण सरकार की प्राथमिकता है। जनभावनाओं के आधार पर ग्रीष्मकालीन राजधानी को धरातल पर उतारने को पूरी गंभीरता के साथ कदम उठाए जा रहे हैं।

गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने की घोषणा :

बीते रोज ही मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने गैरसैंण को कमिश्नरी बनाने की घोषणा की। साथ ही गैरसैंण के नियोजित विकास के दृष्टिगत टाउन प्लानिंग के लिए माहभर के भीतर टेंडर आमंत्रित करने की बात भी कही। इसी माह यहां टाउन प्लानर की नियुक्ति की तैयारी है। अब सरकार की तैयारी है कि ग्रीष्मकालीन राजधानी विधानसभा सत्रों के आयोजन तक सीमित न रहे, बल्कि यहां से सरकार भी चले। सूत्रों के मुताबिक सरकार के स्तर पर यह मंथन चल रहा है कि हर साल गर्मियों में कम से कम दो माह सरकार गैरसैंण में बैठे और यहीं से कामकाज संचालित किया जाए। तैयारी ये भी है कि इसी साल से यह व्यवस्था अमल में आ जाए। इस बात का भी परीक्षण चल रहा है कि वर्तमान में यहां कितने दफ्तर आ सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!