Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

उत्तराखंड से उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय देहरादून में खोलेगा कार्यालय

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 दिसम्बर 2022, शुक्रवार, देहरादून। उत्तराखंड से उच्च शिक्षा व रोजगार के लिए विदेश जाने के इच्छुक नागरिकों की मदद के लिए विदेश मंत्रालय राजधानी देहरादून में दफ्तर खोलेगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विदेश मंत्रालय से अप्रवासियों की सुरक्षा, सहयोग व मार्गदर्शन के लिए अन्य शहरों की तरह देहरादून में भी प्रोटेक्टर ऑफ इमाइग्रेंट्स कार्यालय खोलने का अनुरोध किया था।

मुख्यमंत्री के अनुरोध पर मंत्रालय ने अपनी सहमति दे दी है। प्रदेश सरकार के गृह विभाग के अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। शासन से देहरादून के जिलाधिकारी को इस संबंध में एक पत्र लिखकर कार्यालय के शीघ्र भूमि या कोई भवन तलाशने को कहा गया है। जितनी जल्द भवन की व्यवस्था होगी, कार्यालय के उतनी ही जल्दी खुल जाने की संभावना है।

उत्तराखंड के लोगों को विदेश यात्रा के संबंध में अब नहीं काटने पड़ेंगे अन्य शहरों के चक्कर
विदेश मंत्रालय के ये दफ्तर देश के 10 प्रमुख शहरों में संचालित हो रहे हैं। उत्तराखंड के लोगों को विदेश यात्रा के संबंध में मार्गदर्शन, सूचना और अन्य जानकारियां जुटाने के लिए चंडीगढ़, रायबरेली या दिल्ली के चक्कर काटने पड़ रहे हैं लेकिन अब इससे उन्हें छुटकारा मिलेगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर विदेश मंत्रालय की कार्यालय खोलने की सहमति प्राप्त हो गई है। विदेश में नौकरी के नाम पर ठगी के कई मामले सामने आते हैं। कार्यालय खुलने से ऐसे मामलों पर अंकुश लग सकेगा। इससे काफी सुविधा हो जाएगी।

➲ विदेश में यात्रा, नौकरी या पढ़ाई के लिए मार्गदर्शन प्राप्त करना सहज होगा। 
➲ ठगे जाने की संभावनाएं कम होंगी, कार्यालय की मदद से प्रायोजकों की विश्वसनीयता की पुष्टि हो सकेगी। 
➲ विदेश जाने के इच्छुक राज्य के लोगों को दूसरे शहरों के चक्कर नहीं काटने होंगे। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!