Breaking News :
>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

शोषित बच्चों की सहायता एवं मार्गदर्शन करना पुण्य कार्य है ऐसे कार्यों से आत्म संस्तुष्टि मिलती है : जिलाधिकारी सविन बंसल

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 28 अक्टूबर 2020, भीमताल/नैनीताल (सूचना)। विकास भवन सभागार में चाइल्ड लाईन जिला सलाहकार समिति की बैठक लेते हुए जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि शोषित बच्चों की सहायता एवं मार्गदर्शन करना पुण्य कार्य है ऐसे कार्यों से आत्म संस्तुष्टि मिलती है। उन्होंने कहा कि हर जरूरतमंद बच्चे पहुँच तक व उनके अधिकार एवं उनका संरक्षण करना चाइल्ड हैल्प लाईन का उद्देश्य है। इसलिए सभी संवेदशील होकर समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने जनपद में एक सब चाइल्ड लाईन सेन्टर खोलने का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने कहा कि चाइल्ड हैल्प लाईन 24 घंटे की आपातकालीन व निःशुल्क सेवा है जिसका नम्बर 1098 है जरूरतमंद बच्चे अपनी समस्या नि:संकोच चाइल्ड हैल्प लाईन में दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को जागरूक करने हेतु जनपद के सभी विद्यालयों में हैल्प लाईन नम्बर 1098 लिखवाने के निर्देश मुख्य शिक्षा अधिकारी को दिये साथ ही रोडवेज वाहनों में भी हैल्प लाईन नम्बर के स्टीकर भी लगाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि विश्वास एक बहुत बड़ी पूॅजी है इसलिए हैल्प लाईन नम्बर पर आने वाले प्रत्येक फोन को उठाये व सकारात्मक जवाब दें तथा त्वरित कार्यवाही करें, जिससे विश्वास बने रहे। उन्हांेने जरूरतमंद बच्चों व उनके अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बालक/बालिकाओं पर शोषण, दुर्व्यहार,आक्षय, चिकित्सकीय, शैक्षणिक, सहयोग, मार्गदर्शन, काउन्सलिंग, हेतु चाइल्ड हैल्प लाईन पर सम्पर्क करने की अपील की।

बिर्मश संस्था चाइल्ड लाईन की कंचन भण्डारी ने बताया कि चाइल्ड हैल्प लाईन भारत सरकार के सहयोग से निःशुल्क सेवा है इसके अन्तर्गत हैल्प लाईन 24 घंटे निःशुल्क फोन सेवा उपलब्ध है। जिसमें गुमशुदा बच्चे, शौषित बच्चे, घर से भागे बच्चे, जिन्हें ईलाज की जरूरत है, जिन बच्चों को देखभाल व सुरक्षा की जरूरत है, वे सभी बालक/बालिका अथवा संबंधित वयस्क डाइल कर सकते हैं। चाइल्ड लाईन टीम 1 घंटे के भीतर शिकायतकर्ता बच्चे तक पहुॅच जाती है। उन्होंने बताया कि चाइल्ड लाईन में जनवरी से अब तक 1131 केस दर्ज हुए है जिसमें से अधिकतर केसों का निस्तारण कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि मेडिकल हैल्प के 440, शोषण से बचाव के 151, कोविड दौरान खाद्य समाग्री हेतु 363, पुर्नवासन के 24, शल्टर के 18, गुमशुदा 15, काउन्सिलग हेतु 29, विभिन्न प्रमाण-पत्रों संबंधित 38, शिक्षा हेतु सहयोग(स्पोंशरशिप) के 53 केस प्राप्त हुए। उन्होंने बताया कोविड दौरान किशोर-किशोरी संगठन के व्हाट्स एप्प ग्रुप बनाये गये जिनके माध्यम से उनको कोविड-19 से संक्रमण बचाव, सरकार द्वारा जारी हैल्प लाईन नम्बरों की जानकारियाँ दी गई तथा 21 ग्राम पंचायतों में बनाये गये कोरेंटीन सेन्टरों में संस्था कीट वितरीत की गई, साथ ही महिलाओं, किशोरियों को मास्क व सेनटरी नेकपीन पैड के साथ ही राशन खिलौने आदि भी उपलब्ध कराये गये।

इसके उपरान्त जिलाधिकारी ने बाल श्रम रोकने हेतु टास्क फोर्स की बैठक ली उन्होने बाल श्रम रोकने हेतु पर्वतन तेज करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि जो प्रतिष्ठान नियोजक बाल श्रम कराते हुए पाया जायेगा उसके खिलाफ तुरन्त एफआईआर दर्ज करते हुए कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होंने भिक्षावृति, कूड़ा बीनने वाले बच्चों, बाल श्रम करने वाले बच्चों के साथ ही उनके अभिभावकों की काउन्सिलिग की जाये। उन्होंने कहा कि स्कूल ड्राप आउट बच्चों को विद्यालयों में पंजिकृत करने के साथ ही जो बच्चे लगातार स्कूलों से अनुपस्थित रहेंगे उनकी सूचना प्रधार्नाचार्य द्वारा मुख्य शिक्षा अधिकारी व जिला श्रम अधिकारी को देना अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बाल श्रम टास्क फोर्स के अधिकारियों को नियमित प्रतिष्ठानों व घरों की चैकिंग करने के निर्देश दिये।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० टी.के. टम्टा, एजीएम बीएसएनएल एल.एम. तिवारी, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, प्रोवेशन अधिकारी व्यौमा जैन, जिला समाज कल्याण अधिकारी अमन अनिरूद्ध, सीओ विजय थापा,श्रम पवर्तन अधिकारी मीनाक्षी कांडपाल, हेमा कबडवाल, सीडब्लूसी नीरज चिलकोटी, संगीता राव, आरपी पंत आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!