Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
ताज़ा खबरेंमनोरंजन

फेमस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर बने ‘टाइगर पॉप’ अजय सिंह, इनामी राशि के रुप में 15 लाख रुपये नकद और कार दी

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 नवम्बर 2020, सोमवार। फेमस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर के विनर की जंग हरियाणा (गुरुग्राम) के रहने वाले अजय सिंह ने जीत ली है। टाइगर पॉप के नाम से मशहूर अजय ने ने पूरे सीजन में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था और अपने डांस स्टाइल से सभी को हैरान कर दिया था। रविवार को अजय ने इंडियाज बेस्ट डांसर का खिताब अपने नाम कर लिया है। टाइगर को इनामी राशि के रुप में 15 लाख रुपये नकद और कार दी गई है। वहीं, उनकी कोरियोग्राफर वर्तिका झा को भी 5 लाख रुपये मिले हैं।

फाइनल की जंग में टाइगर के साथ चार फाइनलिस्ट और थे, जिनमें मुकुल गैन, श्वेता वारियर, परमदीप सिंह और शुभ्रनिल पॉल का नाम शामिल है। शो में अपने डिफरेंट स्टाइल ‘पॉप स्टाइल’ के जरिए उन्होंने विजेता की ट्रॉफी हासिल की। उन्होंने अपनी जीत को लेकर कहा है कि यह उनकी मां का सपना था। साथ ही उन्होंने कहा, ‘मैं इंडियाज बेस्ट डांसर का प्रतिष्ठित खिताब जीतकर काफी खुश हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मेरा इंडियाज बेस्ट डांसर जैसे प्लेटफॉर्म पर आने और इसे जीतने का बचपन का सपना आज सच हो गया है।’ साथ ही उन्होंने कहा, ‘इंडियाज बेस्ट डांसर पर आने की पूरी जर्नी, मेरे पहले ऑडिशन में आने से लेकर वर्तिका झा जैसे कोरियोग्राफर के साथ जोड़ी बनना, हर हफ्ते कुछ ना कुछ नया सीखना काफी अलग है। इस स्तर पर यहां खड़े होने से मुझे एहसास हुआ कि सिर्फ बातों से कुछ नहीं हो सकता है। इसे कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी।’

मुकुल जैन दूसरे नंबर पर रहे और श्वेता वॉरियर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। शो के जज की बात करें तो इसमें गीता कपूर, मलाइका अरोड़ा और टेरेंस लुईस शामिल रहे। भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने शो को होस्ट किया था। अपने डांस स्टाइल से टाइगर काफी फेमस थे और इस साल की ट्रॉफी के प्रबल दावेदारों में से एक थे। ग्रांड फिनाले में मलाइका अरोड़ा ने भी मुन्नी बदनाम हुई पर डांस कर लोगों को दिल जीत लिया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!