Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
देश

SBI Global Ed-Vantage Loan के जरिए आप आसानी से विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं

नई दिल्ली । दुनिया में हर किसी का सपना होता है कि वह उच्च शिक्षा के लिए विदेश में जाकर पढ़े, लेकिन हर किसा का यह सपना पूरा नहीं हो पाता। आज के समय में एजुकेशन लोन की मदद से यह सपना आसानी से पूरा हो सकता है। जी हां आज हम आपको भारतीय स्टेट बैंक की तरफ से पेश किए जाने वाले SBI Global Ed-Vantage Loan के बारे में बता रहे हैं, जिसके जरिए आप आसानी से विदेश में उच्च शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं और नौकरी लगने के बाद इस पैसे को आसानी से ईएमआई के जरिए चुका सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे एसबीआई का यह एजुकेशन लोन ले सकते हैं और इसका प्रोसेस क्या है।

जरूरी बातें:

  • इस लोन के लिए आप ऑनलाइन अप्‍लाई कर सकते हैं।
  • इस लोन की ब्याज दर काफी आकर्षक हैं।
  • लोन अमाउंट 20 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक है।
  • आसानी से 15 सालों तक के समय में री-पेमेंट कर सकते हैं।
  • i20/Visa से पहले लोन की मंजूरी।
  • इनकम टैक्स में सेक्शन 80(ई) के तहत छूट मिलती है।
  • प्रोसेसिंग फीस 10 हजार रुपये है।

इन कोर्स के लिए ले सकते हैं लोन:

यूएसए, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, यूरोप, सिंगापुर, जापान, हांगकांग और न्यूजीलैंड जैसे देशों के संस्थानों/यूनिवर्सिटी की तरफ से पेश किसी भी विषय में रेगुलर ग्रेजुएट/पोस्ट ग्रेजुएट/ डॉक्टरेट कोर्स आदि कर सकते हैं।

क्या है शामिल:

कॉलेज/स्कूल/होस्टल की फीस शामिल है।

एग्जामिनेशन/लाइब्रेरी/लेबोरेटरी फीस शामिल है।

विदेश में स्टडी के लिए ट्रेवल का खर्च शामिल है।

किताबें/उपकरणों/उपकरणों/यूनिफोर्म/कंप्यूटर की खरीद का खर्च, अगर कोर्स पूरा करने के लिए आवश्यक अन्य किसी भी खर्च जैसे कि स्टडी टूर, प्रोजेक्ट वर्क, थीसिस आदि शामिल हैं। इस सब को कोर्स के दौरान ट्यूशन फीस का 20 फीसद ही होना चाहिए।

सिक्योरिटी:

जमानत सिक्योरिटी

थर्ड पार्टी (माता-पिता के अलावा) पेश की गई सिक्योरिटी भी शामिल है।

री-पेमेंट:

ब्याज और मूलधन को आपस में जोड़ा जाएगा और ईएमआई में कंवर्ट किया जाएगा।

कोर्स पूरा होने के 6 माह के बाद लोन री-पेमेंट शुरू होगा।

अधिकतम 15 सालों में लोन चुकाया जा सकता है।

जरूरी दस्तावेज:

  • आइडेंटिटी प्रूफ
  • एड्रेस प्रूफ
  • पासपोर्ट
  • एकेडमिक रिकॉर्ड:
  • 10वीं,12वीं, ग्रेजुएशन रिजल्ट और जहां एडमिशन लिया जा रहा है वहां के एंट्रेंस एग्जाम का रिजल्ट चाहिए।
  • प्रूफ ऑफ एडमिशन: कॉलेज/संस्थान की तरफ से एडमिशन के लिए ऑफर लेटर चाहिए।
  • कोर्स के खर्च का ब्यौरा
  • 2 पासपोर्ट आकार के फोटो

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!