Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
देश

लोकसभा में शुक्रवार को तीन तलाक का मुद्दा फिर गूंजा

Parliament Session Live: वोटिंग के बाद तीन तलाक बिल पेश, चमकी बुखार का मुद्दा भी गूंजा

लोकसभा में केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने तीन तलाक बिल पेश किया लेकिन कांग्रेस और एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी ने इसका विरोध किया है जिस पर वोटिंग हो रही है।

नई दिल्‍ली,लोकसभा में शुक्रवार को तीन तलाक बिल पेश किया गया। कांग्रेस ने इस बिल का विरोध किया। वहीं एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैशी ने इस बिल का विरोध करते हुए कहा कि यह आर्टिकिल 14 और 15 का उल्‍लंघन है। तीन तलाक पर लाया गया यह बिल मुस्लिम महिलाओं के हक में नहीं। वहीं कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि यह बिल सांविधानिक प्रक्रिया के तहत लाया गया है। उन्‍होंने कहा कि यह बिल मुस्लिम महिलाओं के हित के लिए बेहद जरूरी है।

01.40PM: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अध्‍यक्ष जी मैं आपके माध्‍यम से पूछना चाहता हूं कि चमकी बुखार से बच्‍चों की लगातार हो रही मौतों के मामले में सरकार क्‍या कदम उठा रही है। उन्‍होंने कहा कि क्या बच्चों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला है। बिहार में इस बीमारी से हो रही मौतों पर केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री चुप क्‍यों हैं।

01:30PM: बिहार के मुजफ्फपुर में चमकी बुखार से हो रही बच्चों की मौत पर चर्चा हो रही है। चर्चा शुरू करते हुए भाजपा के राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि इस घटना के लिए सिर्फ लीची को दोष देना ठीक नहीं है। हमें इस बारे में अध्‍ययन कराना चाहिए। लीची को लेकर चल रही खबरों के कारण हजारों टन लीची बंदरगाहों पर पड़ी है। लोगों ने डर के कारण लीची खाना कम कर दिया है।

01:20PM: तीन तलाक बिल को पेश करने को लेकर हुई वोटिंग में विपक्ष की शिकस्‍त के बाद तीन तला‍क बिल लोकसभा में पेश किया गया। तीन तलाक बिल पेश किए जाने के समर्थन में 186 वोट पड़े जबकि विरोध में 74 मत। इसके बाद लोकसभा अध्‍यक्ष ने केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद से विधेयक को पुन: पेश किए जाने को कहा।

01:05PM: विपक्ष के तीखे विरोध के बाद तीन तलाक बिल को लोकसभा में पेश किए जाने को लेकर वोटिंग कराई गई। ध्वनि मत के जरिए बिल को पारित कराने पर विपक्ष ने आपत्ति दर्ज कराई और कहा कि इस बिल वैधानिक तरीके से लाया जाना चाहिए। इस पर मतदान हो रहा है।

01:00PM: लोकसभा में बिल को लेकर विपक्ष के विरोध और ध्‍वनि मत पर आपत्ति के बाद इस बिल पर मतदान कराया जाएगा। लोकसभा में बिल को लेकर विपक्ष के विरोध और ध्‍वनि मत पर आपत्ति के बाद इस बिल पर मतदान कराया जाएगा। कांग्रेस और ओवैसी ने वोटिंग की मांग की थी।

12:50PM: ओवैसी ने कहा कि तीन तलाक बिल पर आपको मुस्लिम महिलाओं के प्रति इतनी हमदर्दी है तो केरल की महिलाओं के प्रति ऐसा क्यों नहीं है। अध्‍यक्ष जी मैं आपके माध्‍यम से सरकार से पूछना चाहता हूं कि सबरीमाला पर इनका रुख क्या है?

12:40PM: लोकसभा में कांग्रेस सासंद अधीर रंजन चौधरी ने बच्चों की मौत का मुद्दा उठाया। इस पर जवाब देते हुए स्मृति इरानी ने कहा कि मैं एक मां भी हूं इसलिए जानती हूं कि बच्चों की मौत कितनी दुखद होती है।

12:30PM: बिहार में चमकी बुखार से बच्‍चों की मौत का मामला भी संसद में गूंजा। राज्‍यसभा में राजद सांसद मनोज झा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया। बिहार में चमकी बुखार से बच्‍चों की मौत का मामला शुक्रवार को संसद में भी गूंजा। राज्‍यसभा में राजद सांसद मनोज झा ने इस मुद्दे पर चर्चा के लिए नोटिस दिया।

12:00PM: लोकसभा में सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर (Minister of Information & Broadcasting, Prakash Javadekar) ने शुक्रवार को कहा कि सोशल मीडिया पर दुर्भावनापूर्ण इरादे के साथ फेक न्‍यूज को फैलाने का मामला महत्‍वपूर्ण विषय है। सदन में इन मुद्दो पर चर्चा होनी चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!