Breaking News :
>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

वचुॅअल नहीं होगा उत्तराखंड का तीन दिवसीय विधानसभा सत्र, विधायकों को लानी होगी 72 घंटे पुरानी कोविड जाँच रिपोर्ट

आकाश ज्ञान वाटिका, 16 दिसम्बर 2020, बुधवार, देहरादून। उत्तराखंड में तीन दिन का विधानसभा सत्र इस बार वर्चुअल नहीं होगा। विधानसभा में ही सारे विधायकों के बैठने की व्यवस्था होगी। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को विधानसभा निरीक्षण के बाद यह घोषणा की। स्पीकर ने कहा कि विधायकों से ऑनलाइन या वर्चुअल सत्र में शामिल होने के संदर्भ में राय माँगी गई थी। तीन दिन के सत्र को देखते हुए अधिकतर विधायकों ने ऑनलाइन सत्र से इनकार किया। इसी को देखते हुए इस बार ऑनलाइन सत्र नहीं किया जा रहा है।
इसी के साथ विधायकों का सिटिंग प्लान भी तय कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक विधायकों से इस बार 72 घंटे तक की कोविड निगेटिव रिपोर्ट माँगी जाएगी। विधानसभा के मुख्य गेट पर रैपिड एंटीजन टेस्ट की व्यवस्था होगी। निगेटिव रिपोर्ट न होने पर वापस लौटा दिया जाएगा। ट्रेजरी बैंच, नेता प्रतिपक्ष, उपाध्यक्ष सहित 29 विधायक सभा मंडप में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए बैठेंगे। विपक्ष के कुल 11 सदस्य हैं, इनको भी सभा मंडप में ही जगह दी जायेगी। इसके अतिरिक्त दर्शक दीर्घा में 11 सदस्य एडजस्ट किए जायेंगे।

विधानसभा में पंत भवन के कमरा नंबर 107 में 30 सदस्यों के बैठने की व्यवस्था होगी। ये विधायक वर्चुअल रूप से विधानसभा की कार्यवाही से जुुड़ेंगे। कमरा नंबर 107 को भी विधानसभा मंडप का ही हिस्सा घोषित किया गया है। विधानसभा अध्यक्ष के मुताबिक कमरा संख्या 107 में बैठने के लिए किसी भी विधायक को बाध्य नहीं किया जाएगा। पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर विधायकों को जगह दी जा सकती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!