Breaking News :
>>भोजन करने का सही तरीका कौन सा है, आइये जानते हैं क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>घोलतीर के पास हाईवे पर पलटी कार, रुद्रप्रयाग पुलिस ने चालक को निकाला सुरक्षित बाहर>>धारी देवी मंदिर परिसर को आकर्षक वॉल वॉशर लाइटिंग से सजाया गया, रात में दिखेगा मनमोहक दृश्य>>मुख्यमंत्री धामी ने जनसुविधाओं और विकास कार्यों के लिए 44.64 करोड़ रुपये की दी मंजूरी>>टीआरपी लिस्ट में फिर नंबर वन बना ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’, ‘अनुपमा’ दूसरे स्थान पर>>प्रशासन को जमाखोरी और ब्लैक मार्केटिंग के विरुद्ध सख्ती से कार्यवाही करनी चाहिए- ऋतु खण्डूडी भूषण>>मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश किया गया- महाराज>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार” : बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम : ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही : किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है : ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुँचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं : महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी
देश

तिरंगा यात्रा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिको सहित सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने लिया हिस्सा

कोलकाता  स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत बीएसएफ के उत्तर बंगाल फ्रंटियर अंतर्गत 72वीं वाहिनी की ओर से भारत-बांग्लादेश सीमा के पास विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कमांडेट की अगुवाई में बीएसएफ की सीमा चौकी पंजीपारा इलाके में शनिवार को आयोजित इस तिरंगा यात्रा में सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों एवं कार्मिको सहित सीमावर्ती क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों के हजारों बच्चों ने हिस्सा लिया।

अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा में सेवाग्राम गवर्नमेंट हाई स्कूल, भटोल, डीएल-एड ट्रेनिंग कालेज, मदरसा दारुल उलूम इस्लाम भटोल और भाटून पंचायत के अन्य प्राथमिक स्कूलों के लगभग 6,000 विद्यार्थियो ने भाग लिया। इसके अलावा स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक गण एवं पंचायत प्रमुख व सदस्यों ने भी इस तिरंगा यात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समारोह की अध्यक्षता बंगाल सरकार में शिक्षा राज्यमंत्री सत्यजीत बर्मन ने की। मंत्री के अलावा इस समारोह में नूरुल इस्लाम, अध्यक्ष, सेवाग्राम शासकीय हाई स्कूल, शमसुल इस्लाम, प्राचार्य डीएल-एड ट्रेनिंग कालेज भटोल, मोहम्मद युसूफ अली, ग्राम प्रधान, भाटून ग्राम पंचायत समेत पंचायत के सभी सदस्यों एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।

इस तिरंगा यात्रा के जरिए बीएसएफ ने सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को प्रोत्साहित किया। रैली के दौरान हाथों में तिरंगा लिए बीएसएफ कर्मियों व स्कूली बच्चों ने जमकर भारत माता की जय व अन्य देशभक्तिपूर्ण नारे लगाए। इस दौरान सीमावर्ती गांव के लोगों से अपने- अपने घरों पर झंडा लगाने की अपील की गई। सभी ने इसका स्वागत किया।

2000 राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए

इस अवसर पर बीएसएफ यूनिट द्वारा छात्रों और आम नागरिकों के बीच लगभग 2000 राष्ट्रीय ध्वज भी वितरित किए गए।इस मौके पर सेवाग्राम गवर्नमेंट हाई स्कूल और स्थानीय आबादी के सहयोग से 72वीं वाहिनी द्वारा विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ हथियारों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने पहुंचे। इस दौरान मंत्री सत्यजीत बर्मन ने यूनिट के अधिकारियों और जवानों के साथ बातचीत की और 72वीं वाहिनी द्वारा सीमा की सुरक्षा के लिए किये जा रहे अच्छे कार्यों और क्षेत्र की सीमावर्ती आबादी के साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित करने की सराहना की। मंत्री ने हथियारों की प्रदर्शनी में भी गहरी रुचि दिखाई और एक- एक चीज को बारीकी से देखा। 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!