Breaking News :
>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंदेश

कुंभ स्नान कर लौटने वालों के लिए कई राज्यों ने जारी किये दिशा-निर्देश : रहना होगा 14 दिन क्वारंटाइन, पढ़िए पूरी खबर

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 अप्रैल 2021, रविवार, नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर बेहद घातक होती जा रही है। रोजाना के नए मामले रिकॉर्ड बना रहा हैं। रविवार को संक्रमण के 2.61 लाख मामले दर्ज किए गए हैं। इन सब के बीच कुंभ में विभिन्न अखाड़ों के 100 से अधिक साधु-संत कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद छह संन्यासी अखाड़े कुंभ समाप्ति की घोषणा भी कर चुके हैं। कुंभ में लोगों के बड़ी संख्या में संक्रमित होने की खबरों के बीच राज्य सरकारें सतर्क हो गई हैं।

[box type=”shadow” ]कुंभ स्नान कर लौटने वालों के लिए कई राज्यों ने जारी किये दिशा-निर्देश:

गुजरात : अहमदाबाद कुंभ स्नान कर गुजरात लौटने वालों को बिना आरटी-पीसीआर जांच के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। निगेटिव पाए जाने पर ही शहर में जाने दिया जाएगा। पाजिटिव होने पर भी 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में रहना होगा। सभी जिले के कलेक्टरों को कुंभ मेला से लौटने वालों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है और आरटी-पीसीआर जांच के बिना अपने गृह नगर में लौटने से रोकने के लिए नाकाबंदी लागू करने के लिए कहा गया है।

दिल्ली : हरिद्वार कुंभ से दिल्ली आने वाले लोगों को 14 दिनों तक होम क्वारंटाइन रहना होगा। दिल्ली सरकार ने एक आदेश जारी कर कहा कि जो भी आदेश का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा 4 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच कुंभ मेले में शामिल हुए लोगों को 24 घंटे के भीतर दिल्ली सरकार की वेबसाइट www.delhi.gov.in पर अपनी जानकारी अपलोड करनी होगी। इसके साथ ही उन लोगों को बी अपनी जानकारी देनी होगी जो 18 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच कुंभ जाने वाले हैं।

कर्नाटक : हरिद्वार में कुंभ मेला से लौट रहे सभी कर्नाटक के लोगों के लिए कोविड-19 टेस्ट अनिवार्य कर दिया गया है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि हरिद्वार कुंभ मेले में भाग लेने वाले तीर्थयात्री एक सप्ताह तक अपने घर पर क्वारंटाइन रहन पड़ेगा और आरटी-पीसीआर टेस्ट करना होगा।

ओडिशा : ओडिशा सरकार ने कहा है कि कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए कुंभ मेले से राज्य में लौटने वाले सभी लोगों को पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण और 14 दिन क्वारंटाइन से गुजरना होगा। लोग घर या अस्थायी चिकित्सा शिविर (टीएमसी) में क्वारंटाइन पूरा कर सकते हैं।इसके अलावा कुंभ में शामिल होने वालों का डाटा कलेक्टरों और नगर निगम आयुक्तों के साथ साझा किया गया है। आदेश में कहा गया है कि ऐसे सभी लोगों को व्यक्तिगत रूप से ट्रैक किया जाए और उनके स्वास्थ्य की लगातार निगरानी की जाए।

मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश सरकार ने सभी जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया कि वे उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले से लौटने वाले लोगों को क्वारंटाइन करें। सरकार ने कहा कि सभी लोगों को अपने आगमन के बारे में जिला कलेक्टर को सूचित करना होगा। बता दें कि पिछले पांच दिनों में हरिद्वार में कोरोना वायरस के कुल 2167 लोग संक्रमित पाए गए हैं।[/box]

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!